अन्न जल त्याग कर गड्ढे में उपवास पर बैठेंगे कन्हैया, मामला जर्जर सड़कों का,गड्ढो के बाद होगा सड़कों पर अनशन, कन्हैया ने कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार में सुस्त पड़ा है व्यापार, बढ़ रही बीमारियां

अन्न जल त्याग कर गड्ढे में उपवास पर बैठेंगे कन्हैया, मामला जर्जर सड़कों का,गड्ढो के बाद होगा सड़कों पर अनशन, कन्हैया ने कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार में सुस्त पड़ा है व्यापार, बढ़ रही बीमारियां kshititech
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल रायपुर

अन्न जल त्याग कर गड्ढे में उपवास पर बैठेंगे कन्हैया, मामला जर्जर सड़कों का,गड्ढो के बाद होगा सड़कों पर अनशन, कन्हैया ने कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार में सुस्त पड़ा है व्यापार, बढ़ रही बीमारियां

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ वप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाठागांव के निवासी आज “अभिशप्त” जीवन जीने को मजबूर हैं । क्षेत्र की बदहाल सड़कों और कछुआ गति से चल रहे निर्माण कार्य के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्होंने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 16 फरवरी तक सड़कों की हालत नहीं सुधरी तो 17 फरवरी मंगलवार को उन्हीं गड्ढों में बैठकर एक दिन अन्य जल त्याग कर उपवास करेंगे,कन्हैया अग्रवाल ने बताया कि जिस सड़क के निर्माण के लिए एक साल की समय सीमा तय की गई थी, उसे शुरू हुए 11 महीने बीत चुके हैं। इसके बावजूद धरातल पर मात्र 10 से 15 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार की इस “सौगात” से आज जन-जन प्रताड़ित है

उन्होंने कहा कि सड़कों पर उड़ती धूल और गहरे गड्ढों के कारण क्षेत्र के निवासी, व्यवसायी और राहगीर भारी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। धूल की वजह से लोगों को सांस और फेफड़ों से संबंधित बीमारियां हो रही हैं, वहीं गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बदहाली का सीधा असर स्थानीय व्यापार पर पड़ रहा है, जिससे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है।प्रशासनिक उदासीनता पर कड़ा प्रहार करते हुए कन्हैया अग्रवाल ने घोषणा की “यदि 16 फरवरी सोमवार तक भाटागांव कीसड़कों के गड्ढों को तत्काल नहीं भरा गया, तो 17 फरवरी मंगलवार को मैं अन्न-जल त्याग कर उन्हीं गड्ढों के बीच बैठकर एक दिवसीय उपवास करूंगा।”उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह उपवास मात्र शुरुआत है। यदि इसके बाद भी निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई, तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर एक बड़ा जन-आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी । भाटा गांव की बदहाली के लिए उन्होंने क्षेत्र के लंबे समय तक विधायक रहे सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री सुनील सोनी की उदासीनता को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को नर्क जैसी जिंदगी जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading