छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी का हुआ निधन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित सांसद- विधायकों ने भी दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी का हुआ निधन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित सांसद- विधायकों ने भी दी श्रद्धांजलि kshititech
श्रीमती कमला देवी साहू दुर्ग

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी का हुआ निधन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित सांसद- विधायकों ने भी दी श्रद्धांजलि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृह मंत्री एवं दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद ताम्रध्वज साहू की धर्म पत्नी श्रीमती कमला देवी साहू का आज दिनांक- 09 सितंबर 2024 दिन-सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया, उनका पिछले कुछ दिनों से राजधानी रायपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा था, श्रीमती कमला देवी साहू के निधन पर जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के जन प्रतिनिधियों,सांसदों,विधायकों एवं सामाजिक संगठनों ने अपना गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है