कोरबा क्षेत्र में रेल यात्री सुविधाओं के लिए मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की इकलौती सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने लिखा रेलवे महाप्रबंधक बिलासपुर को पत्र. रेल यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की करी मांग. कोरबा तक ट्रेनों का विस्तार करने भी दिए सुझाव

कोरबा क्षेत्र में रेल यात्री सुविधाओं के लिए मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की इकलौती सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने लिखा रेलवे महाप्रबंधक बिलासपुर को पत्र. रेल यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की करी मांग. कोरबा तक ट्रेनों का विस्तार करने भी दिए सुझाव kshititech
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना डॉक्टर चरण दास महंत

कोरबा क्षेत्र में रेल यात्री सुविधाओं के लिए सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने लिखा रेलवे महाप्रबंधक बिलासपुर को पत्र. रेल यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की करी मांग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति-कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना डॉक्टर चरण दास महंत ने रेलवे महाप्रबंधक जोन बिलासपुर को पत्र लेकर कोरबा क्षेत्र में रेल यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग की है। श्रीमती महंत ने महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर को कोरबा जिले की रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं लंबित रेल मांगों पर तत्काल कार्ययोजना तैयार किए जाने के संबंध में पत्र प्रेषित करते हुए बताया है किकोरबा लोकसभा क्षेत्र की जनता लंबे समय से बेहतर एवं सुगम रेल यात्री सुविधाओं की मांग करती आ रही है। कोरबा देश के प्रमुख ऊर्जा एवं औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है तथा यहां से रेलवे को महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद कोरबा से बिलासपुर, रायगढ़ एवं अन्य प्रमुख शहरों के लिए पर्याप्त यात्री रेल सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जनता लंबे समय से बेहतर, सुगम एवं पर्याप्त रेल यात्री सुविधाओं की मांग करती आ रही है। कोरबा देश के प्रमुख ऊर्जा एवं औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है तथा यहां से रेलवे को महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद कोरबा से बिलासपुर, रायगढ़ एवं अन्य प्रमुख शहरों के लिए पर्याप्त यात्री रेल सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं

सांसद श्रीमती महंत ने कहा है कि विशेष रूप से दोपहर के समय बिलासपुर से कोरबा आने के लिए नियमित सवारी रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।इस संबंध में निम्नलिखित व्यावहारिक विकल्पों पर तत्काल विचार किया जाना आवश्यक है।भोपाल पैसेंजर बिलासपुर में लंबे समय तक खड़ी रहती है। इसके परिचालन समय में आवश्यक समायोजन करते हुए इसे दोपहर लगभग 2 बजे बिलासपुर से कोरबा तक चलाने की संभावना पर विचार किया जाए।इसी प्रकार बिलासपुर–नर्मदा एक्सप्रेस के बिलासपुर में लंबे समय तक खड़े रहने की अवधि का उपयोग करते हुए इसे प्रतिदिन प्रातः लगभग 9 बजे कोरबा से संचालित करने की संभावना का परीक्षण किया जाए।कोरबा–रायगढ़ के बीच नियमित यात्री रेल सेवा प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाए। प्रस्तावित रूप से ट्रेन को प्रातः लगभग 8:30 बजे कोरबा से रायगढ़ तथा शाम लगभग 7 बजे रायगढ़ से कोरबा के लिए चलाया जा सकता है। इससे कोरबा, बालपुर, सरगांव, सक्ती, खरसिया सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अत्यंत महत्वपूर्ण यातायात सुविधा प्राप्त होगी।वर्तमान में छत्तीसगढ़ आने-जाने वाली जिन ट्रेनों का परिचालन बिलासपुर में समाप्त हो जाता है, उनमें से उपयुक्त ट्रेनों का कोरबा तक विस्तार किए जाने की संभावनाओं का परीक्षण किया जाए।रेलवे द्वारा विभिन्न अवसरों पर विशेष ट्रेनें एवं अतिरिक्त यात्री सेवाएं अन्य प्रमुख स्टेशनों से संचालित की जाती हैं। उसी दृष्टि से कोरबा से भी विशेष एवं अतिरिक्त यात्री ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई जाए।यह विषय केवल रेल सुविधा का नहीं, बल्कि कोरबा के विकास, औद्योगिक गतिविधियों, रोजगार, शिक्षा, व्यापार एवं आम नागरिकों की दैनिक आवागमन सुविधा से सीधे जुड़ा हुआ है।कोरबा देश के लिए ऊर्जा एवं कोयले का महत्वपूर्ण योगदान देता है। यहां की भूमि और संसाधनों का उपयोग राष्ट्रीय विकास में हो रहा है। ऐसे में कोरबा की जनता को भी उसके अनुरूप बेहतर रेल यात्री सुविधाएं मिलना उसका जायज अधिकार है.अतः आपसे आग्रह है कि उपरोक्त प्रस्तावों पर तकनीकी एवं परिचालनिक व्यवहार्यता का परीक्षण कर एक स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाए तथा उसकी प्रगति से मेरे कार्यालय एवं कोरबा की जनता को अवगत कराया जाए।मैं यह भी स्पष्ट करना चाहूंगी कि कोरबा की रेल सुविधाओं से संबंधित मांगों को अब केवल आश्वासन तक सीमित न रखते हुए समयबद्ध एवं परिणाममूलक कार्रवाई की आवश्यकता है।
आशा है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा कोरबा की जनता की इन जायज मांगों पर सकारात्मक एवं त्वरित निर्णय लिया जाएगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading