महंगाई की मार अब मोबाइल पर- JIO मोबाइल धारकों को लगेगा जोर का झटका-1 जुलाई से महंगी हो जाएगी जिओ की सेवाएं,20 फीसदी तक की रिचार्ज पर होगी भारी बढ़ोतरी, जाने किस रिचार्ज पर होगी कितने बढ़ोतरी

जिओ कंपनी की सेवाएं होगी महंगी
1 जुलाई से जिओ कंपनी के रिचार्ज की प्रस्तावित नई दर

JIO मोबाइल धारकों को लगेगा जोर का झटका-1 जुलाई से महंगी हो जाएगी जिओ की सेवाएं,20 फीसदी तक की रिचार्ज पर होगी भारी बढ़ोतरी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- आने वाली 1 जुलाई से जिओ मोबाइल धारकों के लिए बुरी खबर है, तथा जिओ कंपनी ने अपनी सेवाओं को महंगी करते हुए अपने रिचार्ज में लगभग 20 फीसदी तक की भारी बढ़ोतरी की है,तथा अब पूर्व की बजाय अब रिचार्ज के कूपन कॉफी महंगे हो जाएंगे तथा शक्ति क्षेत्र में देखा जाए तो जिओ कंपनी की सेवाएं नेटवर्क के मामले में आए दिन बदतर होती जा रही है लेकिन जिओ कंपनी की सेवाएं बदतर होने के बावजूद आम मोबाइल धारकों के लिए महंगी भी हो रही है एवं अनेकों मर्तबा कंपनी के अधिकारियों तक विभिन्न माध्यमों से जिओ कंपनी की खराब सेवाओं की जानकारी देने के बावजूद कंपनी के अधिकारी इन सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कोई ध्यान नहीं देते तथा शक्ति शहर में ही देखा जाए तो यहां जिस तरह से जिओ कंपनी के मोबाइल धारकों की संख्या है उस अनुपात में कंपनी के मोबाइल टावर नहीं होने से अनेकों क्षेत्र में मोबाइल का डाटा ही काम नहीं करता तो कई बार घर के अंदर मोबाइल में बात भी नहीं होती तो आखिरकार मोबाइल धारकों की जेबों पर डाका डालकर जिओ कंपनी क्या करना चाहती है,यह तो समझ से पड़े हैं किंतु आने वाला महीना जिओ के मोबाइल धारकों के लिए बड़ा ही खर्चीला होगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading