ज्वेलरी ग्राहकों को मेकिंग चार्ज में 15% तक छूट-मतदाताओं पर बरसेंगी व्यापारियों की छुटो की बौछार, वोट डालो और 10 से 30% छूट का लाभ उठाओ, जय-जय मतदाता, चेंबर अध्यक्ष अमर परवानी की पहल पर हुआ संभव, ऑनलाइन सामानों पर भी 15% की अतिरिक्त छूट

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर के प्रांतीय अध्यक्ष अमर परवानी
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर

ज्वेलरी ग्राहकों को मेकिंग चार्ज में 15% तक छूट-मतदाताओं पर बरसेंगी व्यापारियों की छुटो की बौछार, वोट डालो और 10 से 30% छूट का लाभ उठाओ, जय-जय मतदाता, चेंबर अध्यक्ष अमर परवानी की पहल पर हुआ संभव, ऑनलाइन सामानों पर भी 15% की अतिरिक्त छूट

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज रायपुर के प्रांतीय अध्यक्ष अमर परवानी की पहल पर रायपुर शहर के विभिन्न व्यापारी संगठनों ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं शासन के साथ सहयोग करने की दिशा में अनुकरणीय पहल करते हुए अपने व्यापार में मतदाताओं को वोट डालने के बाद आकर्षक छूट का ऑफर किया है, तथा उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी ने रायपुर जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर गौरव कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें दी है

अमर परवानी ने बताया है कि रायपुर शहर के अलग-अलग व्यापारिक समूह अपने उत्पादों में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए छूट देंगे, इसके तहत मतदाता अंगुली की स्याही उनके दुकानों या की प्रतिष्ठानों में आकर दिखाएं उन्हें तत्काल विभिन्न उत्पाद, रेस्टोरेंट, फर्नीचर, संगठन द्वारा 10%, कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन द्वारा 10%,रायपुर ऑप्टिकल संगठन द्वारा 15%, प्लाईवुड संगठन द्वारा 5 प्रतिशत, सराफा एसोसिएशन द्वारा गोल्ड मेकिंग चार्ज पर 15% छूट दी जाएगी, अमर परवानी ने बताया कि रवि भवन व्यापारी संघ अपने ऐशेसीरीज उत्पादों में 10% की छूट, मोबाइल रिपेयरिंग के साथ मोबाइल गार्ड फ्री में देंगे, साथ ही एफएमसीजी होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर संघ ने 15% ऑनलाइन एमआरपी पर छूट देने की बात कही है, कैफे एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन द्वारा 10%, कार की एसेसरीज पर 10%, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा 5 टन से अधिक क्षमता वाले मालवाहक को फ्रेट पर 10% का डिस्काउंट, कंप्यूटर संगठन द्वारा लैपटॉप पर आकर्षक गिफ्ट, अल्युमिनियम संगठन द्वारा आकर्षक गिफ्ट, एमजी रोड के टू व्हीलर स्पेयर संगठन द्वारा स्पेयर पार्ट्स पर 20% की छुट,आईडीबीटी व्यापारी संघ द्वारा फूड आइटम पर 15% की छूट दी जाएंगी

चेंबर अध्यक्ष अमर परवानी ने बताया कि व्यापारी एसोसिएशन द्वारा एमआरपी पर 10% की छूट, साथ ही मार्बल, टाइलस संगठन, ड्राइ फ्रूट संगठन,साइकिल संगठन, गोल बाजार व्यापारी संघ,बंजारी रोड व्यापारी संघ,कार एसेसरीज व्यापारिक संघ द्वारा भी आकर्षक गिफ्ट मतदाताओं को दिया जाएगा

इस वर्ष लोकसभा चुनाव में होने वाले मतदान में मतदाताओं की पौ-बारह रहेगी,तथा आजादी के बाद से चुनाव में मतदान को लेकर पहली बार ऐसा देखा जा रहा है कि मतदाताओं को वोट डालने के लिए तरह-तरह के ऑफर व्यापारियों द्वारा किए जा रहे हैं, यह सिर्फ इसलिए किया जा रहा है कि हिंदुस्तान में शत प्रतिशत मतदान हो एवं लोग मतदान के प्रति जागरूक हो तथा केंद्र एवं राज्य शासन तथा निर्वाचन आयोग जिस तरह से मतदाताओं को जागरूक करने स्वीप कार्यक्रम चला रहा है इस तरह से व्यापारी भी इस अभियान में अपना योगदान दे रहे हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading