जांजगीर चांपा के कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने करी प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से मुलाकात. क्षेत्र के विकास को लेकर भी हुई लंबी चर्चा. क्षेत्र के नए विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने विधायक जी ने किया सीएम साहब से आग्रह




जांजगीर चांपा के कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने करी प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से मुलाकात. क्षेत्र के विकास को लेकर भी हुई लंबी चर्चा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस के विधायक व्यास कश्यप ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय से मुलाकात की है। इस दौरान उनके साथ अन्य विधायक एवं कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। तथा विधायक व्यास कश्यप ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही उनसे जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के बड़े विकास कार्यों को लेकर लंबी चर्चा भी की। तथा इस दौरान विधायक जी ने बताया कि जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विकास के काम करवाए जा रहे हैं। तथा क्षेत्र में नए विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव शासन को प्रेषित किए जा चुके हैं। जिस पर आपकी स्वीकृतो की आवश्यकता है।विधायक व्यास कश्यप के आग्रह पर मुख्यमंत्री जी ने भी शीघ्र ही उपरोक्त समस्त मांगों पर आवश्यकता अनुसार पहल करने का भी आश्वासन दिया।






