समाजशास्त्र में एमएससी है शक्ति जिले की नई कलेक्टर जय श्री जैन. 1 अगस्त 2024 को संभाला था उन्होंने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंध निदेशक का दायित्व. वर्तमान में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ की संयुक्त सचिव थी जय श्री जैन जी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच की छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस अधिकारी जयश्री जैन जो कि वर्तमान में संयुक्त सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय रायपुर में पदस्थ है।तथा उन्होंने एक अगस्त 2024 को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंध निदेशक के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन किया था। उन्होंने समाजशास्त्र में एमएससी की डिग्री प्राप्त की है। 18 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश में इस जयश्री जैन को शक्ति जिले के कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है। तथा वर्तमान में शक्ति जिले में कलेक्टर के पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के अधिकारी अमृत विकास तोपनो जिम्मेदारी देख रहे थे एवं अमृत विकास तोपनो को अब मुंगेली जिले के कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। शक्ति जिले अपितु प्रदेश में देखा जाए तो श्री अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टर के रूप में एक ही जिले में सर्वाधिक लंबा समय व्यतीत किया तथा उनकी योग्यता को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने उन्हें लगभग ढाई साल 30 महीने तक शक्ति जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ किए रखा तथा उन्होंने अपनी बेहतर प्रशासनिक क्षमता से जिले के विकास को एक नई दिशा दी