गद्दारों को टिकट देना गलती थी, जनता से माफी मांगता हूं’, पार्टी में टूट पर बोले उद्धव ठाकरे. गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जमकर हमला

गद्दारों को टिकट देना गलती थी, जनता से माफी मांगता हूं’, पार्टी में टूट पर बोले उद्धव ठाकरे. गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जमकर हमला
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -मुंबई के भांडुप में आयोजित रैली में उद्धव ठाकरे ने बागी सांसदों, बीजेपी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि शिवसेना को तोड़ने की सबसे बड़ी कोशिश बीजेपी ने की और बाहरी लोग यह तय नहीं कर सकते कि असली शिवसेना किसकी है.