इशांत को मिली नई जिम्मेदारी- बजरंग दल शक्ति जिले की कार्यकारिणी का हुआ गठन,प्रथम जिला संयोजक बनाए गए इशांत राठौर, इशांत ने कहा- शक्ति जिले में बजरंग दल के संगठन को करेंगे मजबूत, सेवा- सुरक्षा-संस्कार ही है बजरंग दल की पहचान

बजरंग दल शक्ति जिले के प्रथम संयोजक इशांत राठौर
बजरंग दल शक्ति जिले की कार्यकारिणी का हुआ गठन

बजरंग दल शक्ति जिले की कार्यकारिणी का हुआ गठन,प्रथम जिला संयोजक बनाए गए इशांत राठौर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिले के गठन के पश्चात बजरंग दल ने अपनी शक्ति जिले की नवीन इकाई का गठन किया है, जिसमें प्रथम जिला संयोजक के रूप में हिंदुत्व नेता इशांत राठौर को जिम्मेदारी दी गई है, विगत दिनों विश्व हिंदू परिषद की संपन प्रांतीय बैठक के दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक के रूप में इशांत राठौर की नियुक्ति हुई है, एवं बजरंग दल की शक्ति जिले की कार्यकारिणी में तुलेश्वर सोनी एवं गजेंद्र देवांगन को जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है, इशांत राठौर ने जिला संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर कहा है कि आज पूरे देश में बजरंग दल हिंदुत्व को लेकर काम करता है, एवं शक्ति जिले में भी बजरंग दल के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में पहल की जाएगी तथा सभी विकासखंडों में बजरंग दल की इकाई का गठन कर युवाओं को बजरंग दल की संगठन के मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा एवं हिंदुत्व की रक्षा के लिए सदैव बजरंग दल काम करेगा, वहीं इशांत राठौर को प्रथम जिला संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading