शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा भाजपा नगर मंडल शक्ति के भी कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास, पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण का भी संकल्प लिया सदस्यों ने, महिलाएं भी रही योग कार्यक्रम में उपस्थित

21 जून को शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम
21 जून को शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम
योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते विद्यालय के कोषाध्याय रामअवतार अग्रवाल

शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में हुआ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सुबह 6:30 से योगाभ्यास का कार्यक्रम किया गया, योगाभ्यास कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क अमर दास ने जहां विभिन्न योग क्रियाओं पर विस्तार पूर्वक योग के माध्यम से जानकारी दी, तो वही कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया, इस अवसर पर योग से होने वाले फायदो के बारे में भी जानकारी दी गई तथा नियमित रूप से योगाभ्यास करने का भी आग्रह किया गया

एवं लगभग 1 घंटे तक चले इस योग के कार्यक्रम में जहां सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिवार,शिवाजी बाल कल्याण समिति,भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शक्ति सहित विभिन्न संगठनों के सदस्य एवं गढ़मान्य नागरिक मौजूद रहे, तथा अंत में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिवार शक्ति की ओर से कोषाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक आचार्य पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रीतम सिंह गबेल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोमस कुमार साहू ने भी योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को नियमित रूप से योगाभ्यास करने एवं वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण का सघन रूप से कार्यक्रम करने की बात करी तथा रामावतार अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण कर हम उसे संरक्षण दे तथा वर्तमान में मानसून प्रारंभ हो चुकी है एवं वृक्षारोपण का यह अनुकूल समय भी है कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम साहू ने करते हुए आभार प्रदर्शन किया

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शक्ति के योग दिवस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शक्ति के भी सभी पदाधिकारी/ कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद रहे,तथा सभी ने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होने की बात कही

योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा
21 जून को शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading