अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने करी देश अग्र बंधुओ से अपील- 11 सितंबर को भारत माता अभिनंदन दिवस के रूप में करें आयोजन,अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने कहा- भारत सरकार भी इस दिन को करें राष्ट्रीय दिवस घोषित

भारत माता के श्री चरणों में नमन वंदन

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने करी देश अग्र बंधुओ से अपील- 11 सितंबर को भारत माता अभिनंदन दिवस के रूप में करें आयोजन,अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने कहा- भारत सरकार भी इस दिन को करें राष्ट्रीय दिवस घोषित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- 11 सितंबर को जहां भारत माता अभिनंदन समिति द्वारा हरियाणा के भिवानी में राष्ट्रीय स्तर पर भारत माता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है, तो वही इस संस्था के प्रमुख डॉक्टर पुरुषोत्तम दास मित्तल पूरी टीम के साथ तैयारीयो में जुटे हुए हैं, वहीं अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष एवं RKM ग्रुप के संस्थापक राजकुमार मित्तल आसनसोल कोलकाता ने भी पूरे भारत देश के अग्रवाल समाज से आग्रह किया है कि 11 सितंबर के दिन को हम सभी भारत माता अभिनंदन समारोह के रूप में आयोजित करें

एवं इस दिन भारत माता की विशेष पूजा अर्चना के साथ राष्ट्रहित के कार्यक्रमों का भी क्रियान्वन करें, राजकुमार मित्तल ने कहा कि आसमान में ध्रुव तारे की तरह चमकता हुआ हमारा यह देश भारत माता के अभिनंदन दिवस से जहां और अधिक प्रबल होता तो वही अग्रवाल समाज भी इस विशेष दिवस को कार्यक्रम के रूप में आयोजित करें तथा यह दिन आने वाले युगो- युगों तक सदैव इतिहास के पन्नों पर दर्ज होगा, राजकुमार मित्तल ने कहा है कि 11 सितंबर के इस विशेष दिवस पर देश में जहां भारत माता का अभिनंदन होगा तो वही स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलते हुए देश का हर बच्चा-बच्चा भारत माता के रूप में अपनी मां के अभिनंदन के लिए तैयार है, एवं उसका आशीर्वाद भी ग्रहण करेगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading