अस्पताल को स्वच्छ बनाने की पहल- नगर पालिका प्रशासन ने शक्ति के सरकारी अस्पताल में भाजपा के साथ मिलकर चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान, नगर पालिका सीएमओ सहित भाजपा नेताओं ने लगाई झाड़ू, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर राठौर सहित अस्पताल की टीम भी रही मौजूद

अस्पताल को स्वच्छ बनाने की पहल- नगर पालिका प्रशासन ने शक्ति के सरकारी अस्पताल में भाजपा के साथ मिलकर चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान, नगर पालिका सीएमओ सहित भाजपा नेताओं ने लगाई झाड़ू, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर राठौर सहित अस्पताल की टीम भी रही मौजूद kshititech
22 सितंबर को सरकारी अस्पताल में चलाया गया संयुक्त स्वच्छता अभियान

नगर पालिका प्रशासन ने शक्ति के सरकारी अस्पताल में भाजपा के साथ मिलकर चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान, नगर पालिका सीएमओ सहित भाजपा नेताओं ने लगाई झाड़ू, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर राठौर सहित अस्पताल की टीम भी रही मौजूद

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत की गई, जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सक्ती जिला मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में भाजपा नगर मंडल सक्ती द्वारा एक व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया,इस अभियान में सक्ती भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की,अस्पताल परिसर में हुए सफाई अभियान में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महामंत्री अमन डालमिया,, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव,,मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह समेत स्वच्छता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक गुप्ता उपस्थित रहे

इस दौरान नगर पालिका परिषद शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि आज शक्ति शहर को साफ सुथरा रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं शहर में नियमित रूप से साफ सफाई का काम चलता है, तथा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के माध्यम से भी स्वच्छता की दिशा में विशेष कार्य किया जा रहा है, इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है, और यह सिर्फ एक दिन का काम नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास की मांग करता है,अभियान के दौरान कचरे का उचित निपटान, धूल-मिट्टी गन्दगी की सफाई और अन्य सफाई कार्यों को अंजाम दिया गया

भाजपा नगर मंडल सक्ती अध्यक्ष अनूप अग्रवाल द्वारा नगर पालिका अधिकारी,सफाई कर्मचारियों और नागरिकों से अपील की गई की वे अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें और स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान दें। महामंत्री अमन डालमिया ने कहा कि स्वच्छता न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि मानसिक शांति के लिए भी महत्वपूर्ण है,स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा, प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में एक और सशक्त कदम है, जिसमें पूरे देश में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने का उद्देश्य है। सक्ति भाजपा नगर मंडल द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता अभियान में नगर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रंजन सिन्हा,, भाजपा उपाध्यक्ष दादू केंवट,, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चेतन साहू,, जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव, मनोज सिसोदिया,, मंडल उपाध्यक्ष गोविंदा निराला मीडिया सहप्रभारी पर्सन राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ता,, नगर पालिका सक्ती के सी एम ओ संजय सिंह एवम नगरपालिका की स्वच्छता टीम , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती के बी एम ओ सूरज राठौर उपस्थित थे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading