1 अक्टूबर को शक्ति के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में होगा विशाल रक्तदान शिविर, सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शक्ति ने किया है आयोजन, शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के दिशा- निर्देशन में आयोजित है शिविर

1 अक्टूबर को शक्ति के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में होगा विशाल रक्तदान शिविर, सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शक्ति ने किया है आयोजन, शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के दिशा- निर्देशन में आयोजित है शिविर kshititech
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई शक्ति

1 अक्टूबर को शक्ति के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में होगा विशाल रक्तदान शिविर, सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शक्ति ने किया है आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- पूरे देश भर में विगत 17 सितंबर से आगामी 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में विभिन्न सेवा के काम एवं रचनात्मक कार्यों का आयोजन किया जा रहा है,इसी श्रृंखला में शक्ति जिले में भी जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं रेड क्रॉस के शक्ति जिले के नोडल प्रभारी के एस पैंकरा के दिशा- निर्देशन में एवं जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगामी 1 अक्टूबर 2025 दिन- बुधवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, इस रक्तदान शिविर में संग्रहीत होने वाले रक्त को शक्ति में ही सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे आने वाले समय में जरूरतमंद लोगों को समय पर संबंधित ग्रुप का ब्लड उपलब्ध करवाए जा सके, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला इकाई शक्ति ने समस्त रक्तदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने का आग्रह किया है, तथा इस शिविर की जानकारी अन्य लोगों को भी देने की बात कही है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading