भारत ने जीता पहला गोल्ड मेडल- कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की सफलता की हुई शुरुआत. मीराबाई चानू ने कहा- दो दिन से नहीं खाया है मैंने खाना

भारत ने जीता पहला गोल्ड मेडल- कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की सफलता की हुई शुरुआत. मीराबाई चानू ने कहा- दो दिन से नहीं खाया है मैंने खाना kshititech
गोल्ड मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू

भारत ने जीता पहला गोल्ड मेडल- कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की सफलता की हुई शुरुआत. मीराबाई चानू ने कहा- दो दिन से नहीं खाया है मैंने खाना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मणिपुर की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इतिहास रचते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 48 किग्रा श्रेणी में मीराबाई ने 190 किग्रा के रिकॉर्ड-तोड़ कुल वजन उठाकर लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की. टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडल विनर मीराबाई ने अपनी इस बड़ी उपलब्धि के साथ ही पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है.जीत के बाद जब मीराबाई पोडियम पर राष्ट्रगान के दौरान गोल्ड मेडल के साथ खड़ी हुईं तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. मीराबाई की इस जीत के पीछे की कहानी संघर्ष भरी रही है. वजन को मेंटेन रखने के लिए मीराबाई ने दो दिनों से अन्न-जल का त्याग कर रखा था. मैच खत्म होते ही जब पत्रकार उनके पास पहुंचे तो उनके मुंह से सबसे पहला शब्द निकला. जल्दी-जल्दी करो, मैंने 2 दिन से कुछ खाया नहीं है.
मैच की शुरुआत मीराबाई के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी. वह स्नेच में अपने पहले प्रयास (82 किग्रा) में चूक गईं. लेकिन मीराबाई ने तुरंत खुद को संभाला और दूसरे प्रयास में 82 किग्रा और फिर 85 किग्रा उठाकर नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बना दिया. यहां भी पहले प्रयास में असफलता के बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 105 किग्रा का भार उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. उन्होंने कुल 190 किग्रा (85kg + 105kg) वजन उठाकर रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम दर्ज करा लिया.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading