शक्ति शहर के लिटिल फ्लावर स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस. विद्यालय के डायरेक्टर तेज प्रकाश उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस अरमान ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं




शक्ति शहर के लिटिल फ्लावर स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में 15 अगस्त को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान हुआ। विद्यालय परिसर तिरंगे के रंगों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर टी.पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद अनिस शेख ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देश की प्रगति में विद्यार्थियों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।विद्यालय की प्राचार्य संध्या सोनी ने भी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।कार्यक्रम की इनचार्ज रश्मि यादव ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर पिंकी सिंह एवं सुरैया खान का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की तैयारियों में मार्गदर्शन दिया तथा पूरे आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के हेड बॉय आदित्य बंजारे, हेड गर्ल दीपिका महंत, वाइस हेड बॉय आरिज शेख एवं वाइस हेड गर्ल रीनी खेतान की भी विशेष भूमिका रही। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को यादगार बनाया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं विद्यार्थियों में मिठाई वितरण के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार में उत्साह, उमंग और देशभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।






