शक्ति शहर के सरकारी पानी पंपो से केबल चोरी की बढ़ी घटनाएं.सुलेशन के नशे में असामाजिक तत्व नगर पालिका द्वारा संचालित पंपों के काट रहे हैं केवल. केबल कटने से नागरिक हो रहे परेशान। तो वहीं पालिका को भी हो रही आर्थिक क्षति। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा- ऐसी घटनाओं से पालिका को होती है परेशानियां

शक्ति शहर के सरकारी पानी पंपो से केबल चोरी की बढ़ी घटनाएं.सुलेशन के नशे में असामाजिक तत्व नगर पालिका द्वारा संचालित पंपों के काट रहे हैं केवल. केबल कटने से नागरिक हो रहे परेशान। तो वहीं पालिका को भी हो रही आर्थिक क्षति। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा- ऐसी घटनाओं से पालिका को होती है परेशानियां kshititech

शक्ति शहर के सरकारी पानी पंपो से केबल चोरी की बढ़ी घटनाएं.सुलेशन के नशे में असामाजिक तत्व नगर पालिका द्वारा संचालित पंपों के काट रहे हैं केवल. केबल कटने से नागरिक हो रहे परेशान। तो वहीं पालिका को भी हो रही आर्थिक क्षति। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा- ऐसी घटनाओं से पालिका को होती है परेशानियां

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति ,-शक्ति नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में पालिका द्वारा संचालित पानी के पंपों से आए दिन असामाजिक तत्वों एवं नशा करने वाले नशेड़ी एवं गंजेड़ीं लोगों द्वारा केबल काटकर काट लिया जा रहा है तथा स्थिति यह है कि पानी पंप के अंदर के भी केवल को काटने जैसी घटनाएं हो रही है।तो वहीं केबल कटने से जहां वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु में लोगों को पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है ।तो वहीं नगर पालिका प्रशासन भी ऐसी घटनाओं से बेहद परेशान हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि शहर में विभिन्न वार्डों में सार्वजनिक पानी के पंप नगर पालिका द्वारा आम नागरिकों की सुविधाओं के लिए संचालित किये जा रहे हैं। किंतु असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं। कि वे केवल को आए दिन काट लेते हैं। जिससे नगर पालिका को भी आर्थिक क्षति हो रही है। तो वहीं उक्त केबल को लगाने के लिए जहां पालिका को श्रम शक्ति भी लगानी पड़ रही है। तो वहीं नागरिकों को भी पानी की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।श्री अग्रवाल ने बताया कि शहर में असामाजिक तत्व एवं नशा करने वाले लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। तथा इस घटना की रिपोर्ट नगर पालिका द्वारा स्थानीय कोतवाली में भी दर्ज कराई गई है। तथा पुलिस प्रशासन भी ऐसे असामाजिक तत्वों की लगातार खोजबीन भी कर रही है। किंतु इसके बावजूद ऐसे शरारती तत्व घटनाओं को अंजाम दे जाते हैं

शराब एवं नशे की लत ने ऐसी घटनाओं में की है बेतहाशा बढ़ोतरी

शक्ति शहर में देखा जाए तो शराब का नशा एवं विभिन्न प्रकार के अन्य सुलेशन इत्यादि के नशे के चलते असामाजिक तत्व हावी हो रहे हैं। तथा पुलिस द्वारा ऐसे लोगों की खोजबीन की जा रही है।किंतु शहर सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में ऐसे असामाजिक तत्वों की संख्या बढ़ती जा रही है। जो की छोटी-छोटी ऐसी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिससे नगर पालिका को तो परेशानी हो रही है उसके अलावा आए दिन आम नागरिकों के घरों में भी ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading