जिला मुख्यालय शक्ति शहर के प्रतिष्ठित लिटिल फ्लावर स्कूल में छात्र परिषद का गठन, हेड बॉय-हेड गर्ल एवं वाइस हेड बॉय-वाइस हेड गर्ल का हुआ चयन. विद्यालय के डायरेक्टर तेज प्रकाश उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस शेख ने दी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं




जिला मुख्यालय शक्ति शहर के प्रतिष्ठित लिटिल फ्लावर स्कूल में छात्र परिषद का गठन, हेड बॉय-हेड गर्ल एवं वाइस हेड बॉय-वाइस हेड गर्ल का हुआ चयन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती में छात्र नेतृत्व, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्र परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर आदित्य बंजारे को हेड बॉय, आरिज शेख को वाइस हेड बॉय, दीपिका महंत को हेड गर्ल तथा रिनी खेतान को वाइस हेड गर्ल चुना गया।चयन समारोह के दौरान सभी नवनियुक्त छात्र-छात्राओं को उनके पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें बैच एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने, शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा विद्यालय की गरिमा को सदैव बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर टी. पी. उपाध्याय एवं डायरेक्टर मोहम्मद अनीश शेख ने अपने संबोधन में कहा कि सभी छात्र-छात्राएँ अनुशासन का पालन करें, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें तथा अपने उत्कृष्ट आचरण से विद्यालय का नाम गौरवान्वित करें।विद्यालय की प्राचार्या संध्या सोनी, इंचार्ज रश्मि यादव एवं श्रीमती मधुमिता तिवारी ने भी अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, समयपालन, नैतिक मूल्यों एवं जिम्मेदारी की भावना के साथ अध्ययन करने तथा अपने व्यवहार से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का संदेश दिया।समारोह के अंत में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।







