आबकारी अधिकारी उप्पल साहब की बड़ी कार्रवाई में 17 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, शक्ति वृत्त में लगातार शराब के अवैध कारोबारियो पर विभाग कर रहा कार्रवाई, आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार

आबकारी अधिकारी उप्पल साहब की बड़ी कार्रवाई में 17 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, शक्ति वृत्त में लगातार शराब के अवैध कारोबारियो पर विभाग कर रहा कार्रवाई, आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार kshititech
आबकारी विभाग के कार्रवाई में गिरफ्तार पिता पुत्र

आबकारी अधिकारी उप्पल साहब की बड़ी कार्रवाई में 17 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, शक्ति वृत्त में लगातार शराब के अवैध कारोबारियो पर विभाग कर रहा कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- आबकारी वृत्त सक्ती की बस्ती बाराद्वार में अवैध शराब विक्रेता पिता पुत्र पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है,सक्ती कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो सर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री नितिन शुक्ला सर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 17/9/25 को बस्ती बाराद्वार में मनहरण दिवाकर पिता जगदीश दिवाकर और जगदीश दिवाकर पिता धुसी दिवाकर दोनों पिता पुत्र के द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बेचने की मुखबिर सूचना पर पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी कराई बिक्री की पुष्टि होने पर मनहरण दिवाकर से दो पीले प्लास्टिक जरीकेन एक में 5 लीटर और दूसरे में 4 लीटर कुल 9 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।
वहीं जगदीश दिवाकर पिता धूसी दिवाकर के घर के छत में दो जरीकेन में भरा 8 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त सक्ती के स्टाफ रघुनाथ पैकरा,विष्णु कौशिक, बसंती चौधरी और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading