जन भागीदारी अध्यक्ष रिंकू अग्रवाल की आतिथ्य में रासेयों का सात दिवसीय शिविर प्रारंभ, शक्ति के सरकारी कॉलेज के विद्यार्थियों का क्रोकोडाइल पार्क कोटमी सोनार शैक्षणिक भ्रमण, रिंकू अग्रवाल ने कहा- राष्ट्रीय सेवा योजना से मिलती है अनुशासन की सीख

सरकारी कॉलेज जेठा शक्ति में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर
सरकारी कॉलेज जेठा शक्ति में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर
महाविद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई का 7 दिवसीय शिविर दिनांक 16 दिसंबर 2023 से आरंभ हुआ, उद्घाटन समारोह में श्रीमती रिंकू आनंद अग्रवाल (अध्यक्षता) अध्यक्ष जनभागीदारी समिति,अनीता खांडे (सरपंच) मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि बंशीधर खांडे (भूतपूर्व जनपद सदस्य, हरिओम अग्रवाल (जनभागीदारी सदस्य) प्रदीप शर्मा ,प्राचार्य डॉ डी पी पाटले सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना के साथ की गई ।तत्पश्चात सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया ।प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा एनएसएस के उद्देश्य और कार्यों के बारे में छात्र छात्राओं को बताया गया,बंशीधर खांडे द्वारा सभी को हार्दिक शुभकामनाए दी गई और मिलजुल रहने सेवा करने और अपने गुरुजनों का हमेशा आदर करते रहने को कहा गया,प्रदीप शर्मा द्वारा सभी छात्र छात्राओं को नशामुक्त समाज के लिए सतत जनजागरुकता करते रहने को कहा गया और उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से प्रेरित किए। प्रो महेंद्र यादव द्वारा प्रेरक गीत नौजवान आओ रे प्रस्तुत किया गया ।रिंकू आनंद अग्रवाल द्वारा सभी छात्र छात्राओं को शिविर में मिलजुल कर रहने को कहा गया और निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े (एनएसएस प्रभारी)द्वारा किया गया और आभार प्रकट प्रो हेमपुष्पा चंद्रा (एनएसएस सहायक प्रभारी )द्वारा किया गया।कार्यक्रम में उपसरपंच सकरेली,ग्रामीण सदस्य कविता, प्रो ललित सिंह, प्रो ऋतु पटेल,प्रो यज्ञ राठिया, प्रो सीमा साहू प्रो हरिशंकर रजक प्रो ज्योति यादव प्रो महेंद्र यादव और समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

महाविद्यालय के विद्यार्थियों का हुआ शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम

सक्ति- सक्ती के जेठा स्थित शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय के एमएससी बॉटनी एवम जूलॉजी के छात्र छात्राओं द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर एवम क्रोकोडाइल पार्क कोटमी सुनार का शैक्षणिक भ्रमण किया गया।कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ चंद्रशेखर खरे जी द्वारा पॉली फार्मिंग, मत्स्य उत्पादन, रेशम उत्पादन, ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कृषि संयत्रों आदि के बारे में सारगर्भित जानकारी दी गई। इस शैक्षणिक भ्रमण में सुश्री ऋतु पटेल सहा प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र, डॉ हरिशंकर रजक अतिथि व्याख्याता वनस्पति शास्त्र,सुश्री सीमा साहू एवम यज्ञ चरण राठिया अतिथि व्याख्याता प्राणी शास्त्र मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे।

जनभागीदारी अध्यक्ष रिंकू अग्रवाल का स्वागत करते महाविद्यालय परिवार के सदस्य
सरकारी कॉलेज जेठा शक्ति में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर
सरकारी कॉलेज जेठा शक्ति में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर
महाविद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण
महाविद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading