आबकारी अधिकारी उप्पल साहब की कार्रवाई में आबकारी के चार प्रकरण दर्ज,27 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

आबकारी अधिकारी उप्पल साहब की कार्रवाई में आबकारी के चार प्रकरण दर्ज,27 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार kshititech
आबकारी विभाग की गिरफ्त में अवैध महुआ शराब के आरोपी

आबकारी अधिकारी उप्पल साहब की कार्रवाई में आबकारी के चार प्रकरण दर्ज,27 लीटर अवैध महुआ के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-सक्ती कलेक्टर के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 5/11/25 को नदेलीभांठा थाना सक्ती* में एस कुमार उरांव पिता कार्तिक राम के द्वारा भारी मात्रा में महुआ शराब बेचने की मुखबिर सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी कराई , महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर एस कुमार उरांव से 5 नग प्लास्टिक बोतल में 10 लीटर और 5 लीटर क्षमता के पीले प्लास्टिक जरीकेन में भरा 5 लीटर कुल 15 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।ग्राम किरारी थाना बाराद्वार निवासी तरुण यादव पिता टेकराम से 8 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।इसी प्रकार ग्राम नंदेलीभांठा में पंचराम टंडन पिता झड़वा राम से 3 लीटर और शांति टंडन पति राजेश से 1 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम में आबकारी प्रधान आरक्षक विष्णु कौशिक,परसराम कहरा, भारती यादव और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading