बाराद्वार इलाके में शुष्क दिवस से पूर्व आबकारी अधिकारी उप्पल की कार्रवाई में 67 लीटर अवैध महुआ शराब एवं सैकड़ो किलो महुआ लहान जप्त, आबकारी के कई मामले दर्ज

बाराद्वार इलाके में शुष्क दिवस से पूर्व आबकारी अधिकारी उप्पल की कार्रवाई में 67 लीटर अवैध महुआ शराब एवं सैकड़ो किलो महुआ लहान जप्त, आबकारी के कई मामले दर्ज kshititech
आबकारी विभाग की कार्रवाई में जब्त अवैध महुआ शराब एवं लहान

शुष्क दिवस से पूर्व आबकारी अधिकारी उप्पल की कार्रवाई में 67 लीटर अवैध महुआ शराब एवं सैकड़ो किलो महुआ लहान जप्त

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-कलेक्टर सक्ति और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सक्ति के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग को लगातार अवैध रूप से महुआ शराब बनाने के बड़े-बड़े स्थान को चिन्हित कर सभी प्रभारियों को वहां कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिस पर आज आबकारी वृत्त सक्ती के अंतर्गत ग्राम मुक्ताराजा थाना बाराद्वार में आगामी शुष्क दिवस 26 जनवरी के लिए भारी मात्रा में महुआ शराब बनाने की तैयारी की मुखबिर सूचना पर आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई जिसमे मुक्ताराजा के तालाब* में लगभग 20 बोरियों में प्रत्येक में 25 किलो कुल 500 किलोग्राम महुआ लाहन जिससे अवैध रूप से महुआ शराब बनाई जानी थी सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। 6 प्लास्टिक की बोतलों में भरा 12 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया

इसी प्रकार शासकीय भूमि में छुपा कर रखे 10 बोरियों प्रत्येक में 20 किलो लगभग 200 किलो महुआ लाहन और 55 लीटर महुआ शराब बरामद की गई ।उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान , रघुनाथ पैकरा, कमलेश, परशराम कहरा और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading