सक्ती संभाग में 67 बिजली बकायदाओं की कटी बत्ती, विद्युत मंडल ने करी कारवाई, 77 उपभोक्ता से हुई 10 लाख की बकाया वसूली, 339 बकायादारों से होनी है लाखों की वसूली

सक्ती संभाग में 67 बिजली बकायदाओं की कटी बत्ती, विद्युत मंडल ने करी कारवाई, 77 उपभोक्ता से हुई 10 लाख की बकाया वसूली

सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता के निर्देश के परिपालन में सक्ती संभाग अंतर्गत सक्ती उप संभाग में संभाग स्तर पर मास डिस्कनेक्शन किया गया । जिसमे संभाग के सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं के साथ कुल 12 टीम का गठन किया गया । कुल 339 बकायादार उपभोक्ताओं की सूची जिनकी राशि 39.93 लाख की दी गई । जिसमें से कुल 67 उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेदन किया गया जिसकी राशि 10.24 लाख है । कुल 77 उपभोक्ताओं से 10.25 लाख की वसूली की गई अधीक्षण अभियंता द्वारा जानकारी दिया गया है कि बिजली बिल वसूली एवं लाईन विच्छेदन की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading