नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय के कार्यों से प्रभावित होकर पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन, 17 जून को बम्हनीनडीह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पार्षद, सोनसाय ने कहा -भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर चलती है सदैव

नगर पंचायत जैजैपुर के दो पार्षदों का भाजपा प्रवेश कार्यक्रम
नगर पंचायत जैजैपुर के अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनसाय देवांगन
भारतीय जनता पार्टी जिला शक्ति

नगर पंचायत अध्यक्ष सोनसाय के कार्यों से प्रभावित होकर पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन, 17 जून को बम्हनीनडीह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पार्षद, सोनसाय ने कहा -भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर चलती है सदैव

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- नवगठित शक्ति जिले की नगर पंचायत जैजैपुर के अध्यक्ष सोमसाय देवांगन की सक्रियता एवं उनके कुशल कार्यों से प्रभावित होकर नगर पंचायत के दो पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है, तथा जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में दो कार्यकाल से बहुजन समाज पार्टी का कब्जा है, एवं नगर पंचायत के इन पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से जहां भाजपा को अब आशाओं की किरण नजर आ रही है, तो वहीं 17 जून को बम्हनीनडीह विकासखंड में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया था

जिसमें भाजपा संगठन के दिग्गज नेता सहित प्रदेश स्तर के भी पदाधिकारी मौजूद थे, एवं नगर पंचायत जैजैपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में वार्ड क्रमांक- 04 के पार्षद बसंत साहू तथा वार्ड क्रमांक- 15 के पार्षद बाबूलाल भारद्वाज ने दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा तो वही भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने दोनों पार्षदों को विधिवत भाजपा की सदस्यता दिलाकर एवं गमछा पहना कर स्वागत करते हुए उन्हें भाजपा परिवार में प्रवेश दिलाया, साथ ही इस अवसर पर काफी संख्या में जिले तथा प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

तथा दोनों ही पार्षदों ने भाजपा प्रवेश करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेहतर काम कर रही है, तथा सर्व वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं चला रही है एवं हम भी नगर पंचायत जैजैपुर के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन की प्रेरणा से एवं उनकी सक्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर रहे हैं,वहीं इस अवसर पर नगर पंचायत जैजैपुर के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन ने भी कहा कि आज जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले समय में 2023 के विधानसभा चुनाव में हम भाजपा का विधायक बनाएंगे तथा वर्तमान कांग्रेस की सरकार से पूरी जनता त्रस्त है, तथा नगर पंचायत जैजैपुर में भी पार्षदों ने आज भाजपा प्रवेश करते हुए यह बता दिया है कि वे सदैव सक्रिय रूप से भारतीय जनता पार्टी में काम करेंगे, वही इस अवसर पर भाजपा नेताओं में भी पार्षदों के बीजेपी प्रवेश से आशाओं की किरण जगी है

तथा नेताओं ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाले विधानसभा के चुनाव यह संकेत दे रहे हैं कि इस बार बदलाव जरूर होगा एवं आज केंद्र की मोदी सरकार जो काम कर रही है तथा प्रदेश में 15 सालों में डॉक्टर रमन की सरकार ने जो काम किया है उसको जनता कभी भूल नहीं सकते तथा 2018 के चुनाव में जनता से बड़ी-बड़ी घोषणाएं एवं वायदे करने वाले कांग्रेस पार्टी को जनता अपना वोट देकर अब पछता रही है, तथा 2023 के चुनाव में मतदाता कांग्रेस को सबक जरूर सिखाएंगे, उल्लेखित हो कि नवगठित शक्ति जिले में एकमात्र नगर पंचायत जैजैपुर में भारतीय जनता पार्टी समर्थित सोनसाय देवांगन अध्यक्ष पद पर काबिज हैं, तथा उनकी सक्रियता को देखते हुए लोग उनकी प्रशंसा करते हैं एवं आज वे जिस तरह से नगर पंचायत जैजैपुर के विकास को गति दे रहे हैं वह अपने आप में एक मिसाल है तथा उनकी इसी सक्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दिनों उन्हें शक्ति जिले में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद का भी दायित्व दिया था तथा वे सदैव पार्टी के प्रति भी समर्पित एवं निष्ठा भावना के साथ कार्य करते हैं

नगर पंचायत जैजैपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद बसंत साहू
नगर पंचायत जैजैपुर के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद बाबूलाल भारद्वाज

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading