चाहे किसी जगह का सफ़र हो या ज़िंदगी का, हम ख़ुद को जितना हल्का रखते हैं वो उतना ही आसान बन जाता है-अनिल अग्रवाल संस्थापक वेदांता ग्रुप




चाहे किसी जगह का सफ़र हो या ज़िंदगी का, हम ख़ुद को जितना हल्का रखते हैं वो उतना ही आसान बन जाता है-अनिल अग्रवाल संस्थापक वेदांता ग्रुप
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल ने कहा है कि Travelling मुझे हमेशा से अच्छी लगती है। हर नई जगह कुछ नया सिखा जाती है।अगली यात्रा पर निकलने से पहले सोचा, आप सबके साथ अपने travel bag की एक फ़ोटो शेयर करूँ। ये कुछ गिनी-चुनी चीज़ें हैं, जो हर बार मेरे साथ चलती हैं और हर सफ़र को आसान बना देती हैं।एक classic सफ़ेद shirt, जो हर occasion में fit हो जाए। एक scarf, मंदिर में ओढ़ने के लिए। एक टोपी, जो कभी धूप तो कभी सर्दी से बचाए। एक backup चश्मा… अगर main वाला टूट जाए या खो जाए। मेरे swimming goggles। गाने सुनने और videos देखने के साथी, मेरे earbuds। और हाँ, आज की दुनिया में सबसे ज़रूरी चीज़: phone का charger।वैसे मेरा मानना है चाहे किसी जगह का सफ़र हो या ज़िंदगी का, हम ख़ुद को जितना हल्का रखते हैं वो उतना ही आसान बन जाता है।






