मैं बिक गया- लिख कर दिया इस्तीफा. कर्मचारी की बेबाकी पर फ़िदा हुआ इंटरनेट




मैं बिक गया- लिख कर दिया इस्तीफा. कर्मचारी की बेबाकी पर फ़िदा हुआ इंटरनेट
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -कॉर्पोरेट वर्ल्ड में हर रोज सैकड़ों हजारों की संख्या में लोग करियर ग्रोथ और बेहतर मौकों की तलाश में नौकरी छोड़ते हैं. कंपनी को भेजे अपने इस्तीफे में वो अलग-अलग वजह बताते हैं. मगर एक कर्मचारी ने अपने इस्तीफे में ऐसी बात लिखी कि इसने लोगों को दिल जीत लिया. इस्तीफे में उसकी सादगी और ईमानदारी चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर एचआर कंसल्टेंट ऐश्वर्या गुप्ता ने एक हाथ से लिखा इस्तीफा शेयर किया है. यह उनकी ‘रेजिग्नेशन सीरीज’ का हिस्सा बताया गया है. तस्वीर में कर्मचारी फरहान का छोटा सा इस्तीफा नजर आता है, जिसमें उन्होंने बिना किसी घुमावदार भाषा के नौकरी छोड़ने की असली वजह बता दी.फरहान ने अपने इस्तीफे में लिखा, डियर सर, सामने वाली कंपनी शनिवार-रविवार की छुट्टी और कुछ पैसे ज्यादा दे रही है तो मैं बिक गया. योर सिंसियरली, फरहान.’ बस इतनी सी बात ने हजारों लोगों का ध्यान खींच लिया. लोग इस बात पर हंस भी रहे हैं और कर्मचारी की साफगोई की तारीफ भी कर रहे हैं. आमतौर पर इस्तीफों में कर्मचारियों की ओर से कंपनी का धन्यवाद, सीखने के अनुभव और भविष्य की शुभकामनाएं लिखी जाती हैं. लेकिन फरहान ने सीधे-सीधे बता दिया कि बेहतर सैलरी और वीकेंड की छुट्टी उसके फैसले की सबसे बड़ी वजह है. यही बात लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई.







