3 महीने पहले हुई शादी की नई नवेली बहू की मौत के मामले में पति. सास एवं ससुर गिरफ्तार. एसडीओ पुलिस शक्ति डॉक्टर भुवनेश्वरी पैकरा ने दी प्रेस वार्ता में जानकारी। मामला शक्ति जिले का

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसडीओ पुलिस शक्ति डॉक्टर भुनेश्वरी पैंकरा

3 महीने पहले हुई शादी की नई नवेली बहू की मौत के मामले में पति. सास एवं ससुर गिरफ्तार. एसडीओ पुलिस शक्ति डॉक्टर भुवनेश्वरी पैकरा ने दी प्रेस वार्ता में जानकारी। मामला शक्ति जिले का

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -19 सितंबर को पुलिस अनुविभाग शक्ति की एसडीओ पुलिस डॉक्टर मुनेश्वरी पैंकरा ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि चौकी अड़भार थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) अपराध कमांक 332/2026 धारा 80 (2), 3 (5) बीएनएस के तहतनाम आरोपीगण 01 राहूल गवेल पिता शशी गवेल उम्र 21 वर्ष,02 श्रीमति शांतिबाई गवेल पति शशी गवेल उम्र 40 वर्ष, (सास)03 शशी कुमार गबेल पिता जवाहर गवेल उम्र 42 वर्ष (ससुर) सभी पता ग्राम बंजारी चौकी अडभार थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया है।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी अडभार थाना मालखरौदा के मर्ग क. 51/2026 धारा 194 बीएनएसएस के मृतिका आरती गवेल कि मर्ग डायरी कि जांच दौरान मृतिका के परिजनो का कथन लेख किया गया। जो बताये कि दिनांक 20.04.2026 को आरती गवेल कि शादी बंजारी निवासी राहुल गवेल के साथ हुई थी जो शादी के बाद से मृतिका के पति राहुल गवेल सास शांति बाई ससुर शशी गवेल तीनो एक राय होकर मृतिका को तु अनाथ है बहरी है कुछ लायी नही है किसी दूसरे जगह से शादी करते तो दहेज मिलता बोलकर प्रताडित करते थे। जिससे मृतिका प्रताडित होकर दिनांक 20.06.2026 को किटनाशक कि सेवन करने से ईलाज दौरान दिनांक 27.06.2026 को जिला अस्पताल कोरबा में फौत हो गयी है। मर्ग जांच पर आरोपीगण 01 राहूल गवेल पिता शशी गवेल उम्र 21 वर्ष, 02 सास शांति बाई गवेल पति शशी गवेल उम्र 40 वर्ष, 03 ससुर शशी कुमार गवेल पिता जवाहर गबेल उम्र 42 वर्ष सभी पता ग्राम बंजारी चौकी अडभार थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) के विरूद्ध अपराध कमांक 332/2026 धारा 80 (2), 3 (5) बी.एन.एस. अपराध पंजीबद्ध किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) प्राप्त दिशानिर्देश एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा अनु. अधिकारी (पुलिस) सक्ती के द्वारा विवेचना कार्यवाही कर आज दिनांक 19.09.2026 को आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी व्ही. एन. शर्मा, सउनि बिसोहन चंद्रा, आर. 417 मुकेश खुंटे, आर. 106 पुषनाथ भगत, म.आर. 289 गीतांजली चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading