शक्ति जिले के अचानकपुर में आयोजित समाधान शिविर में सैकड़ो ग्रामीणों ने लिया लाभ. विभिन्न पंचायतो के नागरिक पहुंचे शिविर में।कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में जिले में खाद बीज का हो रहा बेहतर वितरण। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे जिले के नागरिक. 15 जून तक आईटीआई में हो सकेगा प्रवेश. शक्ति जिले में नैनो यूरिया बना किसानों के लिए वरदान. 5 जून को धुरकोट में होगा शिविर

शक्ति जिले के अचानकपुर में आयोजित समाधान शिविर में सैकड़ो ग्रामीणों ने लिया लाभ. विभिन्न पंचायतो के नागरिक पहुंचे शिविर में।कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में जिले में खाद बीज का हो रहा बेहतर वितरण। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे जिले के नागरिक. 15 जून तक आईटीआई में हो सकेगा प्रवेश. शक्ति जिले में नैनो यूरिया बना किसानों के लिए वरदान. 5 जून को धुरकोट में होगा शिविर kshititech
3 जून को अचानकपुर में संपन्न समाधान शिविर

शक्ति जिले में खाद बीज की समुचित व्यवस्था

शक्ति जिले के अचानकपुर में आयोजित समाधान शिविर में सैकड़ो ग्रामीणों ने लिया लाभ. विभिन्न पंचायतो के नागरिक पहुंचे शिविर में।कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में जिले में खाद बीज का हो रहा बेहतर वितरण। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे जिले के नागरिक. 15 जून तक आईटीआई में हो सकेगा प्रवेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) जैजैपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संस्था में कोपा (COPA), आईओटी एवं स्मार्ट हेल्थकेयर, फिटर तथा डीसीएम व्यवसायों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्था के प्राचार्य ने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के बेहतर अवसरों का लाभ उठा सकें।

सुशासन तिहार के समाधान शिविर में झुमुक लाल की मांग हुई पूरी, मिला मत्स्य पालन के लिए जाल

शक्ति -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। जिले में आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की मांगों और समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सक्ती विकासखंड के ग्राम अचानकपुर में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम रेडा निवासी श्री झुमुक लाल कंवर को मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछली पालन कार्य के लिए जाल प्रदान किया गया। श्री झुमुक लाल मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत तालाब निर्माण कर मछली पालन का कार्य कर रहे हैं। मछली पालन को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए उन्होंने समाधान शिविर में जाल उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद मत्स्य पालन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए शिविर स्थल पर ही उन्हें जाल उपलब्ध कराया। जाल मिलने से अब उन्हें मछली पकड़ने में आसानी होगी तथा उनके मछली पालन व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। श्री झुमुक लाल कंवर ने जाल प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से उनकी आवश्यकता का तत्काल समाधान हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सुविधा से उनके व्यवसाय को मजबूती मिलेगी और आय बढ़ाने में सहायता प्राप्त होगी।

खरीफ सीजन 2026-27 के लिए जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण।किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने कृषि विभाग की सतत निगरानी

शक्ति -आगामी खरीफ सीजन 2026-27 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में किसानों को समय पर एवं सुगमता से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। वर्तमान में जिले में विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है तथा आवश्यकतानुसार वितरण की कार्यवाही निरंतर जारी है। जिले में वर्तमान स्थिति के अनुसार कुल 18203.00 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण किया गया है, जिसमें से 7327.00 मीट्रिक टन उर्वरकों का किसानों को वितरण किया जा चुका है। वितरण उपरांत विभिन्न उर्वरकों का कुल 10876.00 मीट्रिक टन भंडार उपलब्ध है, जिससे किसानों की आवश्यकता की पूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। उपलब्ध भंडारण में यूरिया 9880.00 मीट्रिक टन, सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी) 1731.133 मीट्रिक टन, पोटाश 558.800 मीट्रिक टन, डीएपी 1735.950 मीट्रिक टन तथा एनपीके 4297.00 मीट्रिक टन शामिल है। वर्तमान तक यूरिया 4621.725 मीट्रिक टन, एसएसपी 617.95 मीट्रिक टन, पोटाश 50.05 मीट्रिक टन, डीएपी 726.25 मीट्रिक टन एवं एनपीके 1311.137 मीट्रिक टन का वितरण किसानों को किया जा चुका है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जा रही है। साथ ही सहकारी समितियों, प्राथमिक कृषि साख समितियों तथा निजी विक्रेताओं के माध्यम से उर्वरकों की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरकों का क्रय करें तथा संतुलित उर्वरक उपयोग को अपनाएं। विभाग द्वारा उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त आवंटन एवं आपूर्ति की कार्यवाही भी सतत जारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खरीफ सीजन के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता बनाए रखने तथा कालाबाजारी एवं अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की कार्यवाही जारी रहेगी, जिससे किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराया जा सके।

सफलता की कहानी-नैनो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान शशिभूषण मैत्री को मिल रहे बेहतर परिणाम।कम खर्च, आसान उपयोग और समय पर पोषण ने बढ़ाया किसान का विश्वास

शक्ति -जिले के किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक सुविधाजनक, किफायती और लाभकारी बना रहे हैं। इसी दिशा में सक्ती विकासखंड के ग्राम अचानकपुर के प्रगतिशील किसान श्री शशिभूषण मैत्री ने नैनो यूरिया (तरल) का सफल उपयोग कर क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। किसान श्री शशिभूषण मैत्री ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष अपनी लगभग 20 एकड़ कृषि भूमि में नैनो यूरिया का उपयोग किया था, जिससे उन्हें संतोषजनक परिणाम प्राप्त हुए। उनके अनुसार पारंपरिक यूरिया की 45 किलोग्राम वाली बोरियों के क्रय, परिवहन और खेत तक पहुंचाने में समय, श्रम और अतिरिक्त खर्च लगता था। इसके अलावा कई बार पीक सीजन के दौरान यूरिया की उपलब्धता भी किसानों के लिए चुनौती बन जाती थी। उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया की छोटी शीशी को आसानी से खेत तक ले जाया जा सकता है तथा इसका उपयोग भी सरल है। समय पर उपलब्धता के कारण फसलों को आवश्यक पोषण सही समय पर मिल जाता है, जिससे कृषि कार्यों में सुविधा बढ़ती है। उन्होंने यह भी बताया कि सहकारी समिति खैरा में इस वर्ष शासन के मानकों के अनुरूप यूरिया एवं डीएपी खाद उपलब्ध है, जिससे किसानों को आवश्यक उर्वरक समय पर प्राप्त हो रहे हैं। श्री शशिभूषण मैत्री का कहना है कि नैनो यूरिया खेती की लागत को नियंत्रित करने, उर्वरक प्रबंधन को सरल बनाने और बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने जिले के अन्य किसानों से भी आधुनिक कृषि तकनीकों एवं नैनो उर्वरकों को अपनाने का आग्रह किया, ताकि कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त कर खेती को और अधिक समृद्ध बनाया जा सके

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 05 जून को धुरकोट में समाधान शिविर का होगा आयोजन।शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित।कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

शक्ति -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत हाईस्कूल धुरकोट में 05 जून 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर धुरकोट में ग्राम धुरकोट, बिलाईगढ़ सिघवा, बिनौधा, दर्री, गिरगिरा, खरकेना, मेढ़ापाली, बघौद, अकोलजमोरा, भांकरपाली, सुरसी, डूमरपाली, कंवली, केनापाली, खैरमुड़ा, कोमो, ओड़ेकेरा एवं सराईपाली ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सक्ती को धुरकोट शिविर स्थल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अचानकपुर में आयोजित सुशासन तिहार में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड सहित अन्य विभिन्न विभागीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अचानकपुर में समाधान शिविर किया गया आयोजित

शक्ति -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत अचानकपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। क्लस्टर बंदोरा शिविर में 19 ग्राम पंचायत अचानकपुर, सोनगुढा, धनुपर, सकरेलीखुर्द, बोकरामुडा, मोहगांव, पतेरापालीकलां, देवरी, देवरमाल, जामपाली, गहरीनमुडा, ऋषभतीर्थ, घुईचुवा, बरपालीकला, सेंदरी, बासीन, पुटेकेला, चमराबरपाली एवं असौदा से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें विभिन्न आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। अचानकपुर में आयोजित सुशासन तिहार में विभिन्न पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास, राशन कार्ड, जाल वितरण सहित अन्य विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया और शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया। इसके साथ ही इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों और ग्रामीणजनों ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जल बचाने और उसका सदुपयोग करने का संकल्प लिया। साथ ही शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को विभाग अन्तर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विषयवार विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।अचानकपुर में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा जाल वितरण, कृषि विभाग द्वारा सरसों उत्पादन करने वाले कृषक को प्रमाण पत्र एवं पौधा वितरण, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। इसके साथ ही एनआरएलएम अंतर्गत बम्लेश्वरी महिला स्व सहायता समूह को 6 लाख रुपए का चेक वितरण एवं जय मां शारदा स्व सहायता समूह को 3 लाख का चेक वितरण किया गया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आवास योजना के हितग्राहियों को आवास स्वीकृती की चाबी सौंपी गई, शिक्षा विभाग द्वारा गणवेश वितरण किया गया साथ ही अन्य विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाया गया। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही जनसमस्या निवारण शिविर में छत्तीसगढ़ शासन जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिका जनमन, सुशासन के नवीन आयाम, विकसित भारत के बढ़ते कदम आदि प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, श्रम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्री आयुष शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, सरपंच, सचिव, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे।

शक्ति जिले के अचानकपुर में आयोजित समाधान शिविर में सैकड़ो ग्रामीणों ने लिया लाभ. विभिन्न पंचायतो के नागरिक पहुंचे शिविर में।कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में जिले में खाद बीज का हो रहा बेहतर वितरण। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे जिले के नागरिक. 15 जून तक आईटीआई में हो सकेगा प्रवेश. शक्ति जिले में नैनो यूरिया बना किसानों के लिए वरदान. 5 जून को धुरकोट में होगा शिविर kshititech
3 जून को अचानकपुर में संपन्न समाधान शिविर
शक्ति जिले के अचानकपुर में आयोजित समाधान शिविर में सैकड़ो ग्रामीणों ने लिया लाभ. विभिन्न पंचायतो के नागरिक पहुंचे शिविर में।कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में जिले में खाद बीज का हो रहा बेहतर वितरण। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे जिले के नागरिक. 15 जून तक आईटीआई में हो सकेगा प्रवेश. शक्ति जिले में नैनो यूरिया बना किसानों के लिए वरदान. 5 जून को धुरकोट में होगा शिविर kshititech
3 जून को अचानकपुर में संपन्न समाधान शिविर
शक्ति जिले के अचानकपुर में आयोजित समाधान शिविर में सैकड़ो ग्रामीणों ने लिया लाभ. विभिन्न पंचायतो के नागरिक पहुंचे शिविर में।कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में जिले में खाद बीज का हो रहा बेहतर वितरण। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे जिले के नागरिक. 15 जून तक आईटीआई में हो सकेगा प्रवेश. शक्ति जिले में नैनो यूरिया बना किसानों के लिए वरदान. 5 जून को धुरकोट में होगा शिविर kshititech
शक्ति जिले में खाद बीज की समुचित व्यवस्था
शक्ति जिले के अचानकपुर में आयोजित समाधान शिविर में सैकड़ो ग्रामीणों ने लिया लाभ. विभिन्न पंचायतो के नागरिक पहुंचे शिविर में।कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में जिले में खाद बीज का हो रहा बेहतर वितरण। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे जिले के नागरिक. 15 जून तक आईटीआई में हो सकेगा प्रवेश. शक्ति जिले में नैनो यूरिया बना किसानों के लिए वरदान. 5 जून को धुरकोट में होगा शिविर kshititech
शक्ति जिले में खाद बीज की समुचित व्यवस्था
शक्ति जिले के अचानकपुर में आयोजित समाधान शिविर में सैकड़ो ग्रामीणों ने लिया लाभ. विभिन्न पंचायतो के नागरिक पहुंचे शिविर में।कलेक्टर तोपनो के निर्देशन में जिले में खाद बीज का हो रहा बेहतर वितरण। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे जिले के नागरिक. 15 जून तक आईटीआई में हो सकेगा प्रवेश. शक्ति जिले में नैनो यूरिया बना किसानों के लिए वरदान. 5 जून को धुरकोट में होगा शिविर kshititech
शक्ति जिले के नागरिक ले रहे शासन की योजनाओं का लाभ

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading