छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा आयोजन-आशिहारा कराटे ऑल इंडिया फेडरेशन कप 2026 का आयोजन. शक्ति जिला मुख्यालय में 25 अक्टूबर को संपन्न हुआ ऐतिहासिक आयोजन। शिबूचो स्नेहाशीश डे के प्रयासों से आयोजित था कार्यक्रम

25 अक्टूबर को संपन्न ऑल इंडिया फेडरेशन कप 2026
25 अक्टूबर को संपन्न ऑल इंडिया फेडरेशन कप 2026
25 अक्टूबर को संपन्न ऑल इंडिया फेडरेशन कप 2026

आशिहारा कराटे ऑल इंडिया फेडरेशन कप 2026 का आयोजन. शक्ति जिला मुख्यालय में 25 अक्टूबर को संपन्न हुआ ऐतिहासिक आयोजन। शिबूचो स्नेहाशीश डे के प्रयासों से आयोजित था कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती – आशिहारा कराटे छत्तीसगढ़ के द्वारा दिनांक 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को आशिहारा कराटे ऑल इंडिया फेडरेशन कप 2026 का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम सक्ती में किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रफुल्ल ठाकुर (पुलिस अधीक्षक, सक्ती), विशिष्ट अतिथि आयुष शर्मा (सभापति, ज़िला पंचायत सक्ती), दीपक गुप्ता (सचिव, फुटबॉल संघ सक्ती), एन. पी. गोपाल (पूर्व ज़िला क्रीड़ा अधिकारी), हरि पटेल (सचिव, ज़िला कब्बड्डी संघ सक्ती), चंद्र प्रकाश तिवारी एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के इस अवसर पर आशिहारा कराटे इंटरनेशनल के प्रमुख कायचो हुसैन नारकर (वर्ल्ड हेड मास्टर, आशिहारा कराटे इंटरनेशनल, दक्षिण अफ्रीका), शिहान दया शंकर पाल (शिबुचो महाराष्ट्र), शिबुचो स्नेहसिस डे (छत्तीसगढ़), शिहान गौतम मलिक (पश्चिम बंगाल) आदि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों, प्रशिक्षकगण, निर्णायकगण को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सेंसाई एम. विकास देवांगन ने कार्यक्रम के आयोजन के बारे में बताया कि सक्ती की धरती पर विभिन्न राज्यों से लगभग 250 खिलाड़ियों की सहभागिता से आयोजित अशिहारा कराटे ऑल इंडिया फेडरेशन कप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। हमारे जिले एवं शहर के लिए गौरव और ऐतिहासिक महत्व का अवसर हैं। छत्तीसगढ़ में इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना, आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। दिनांक 24.10.2026 को सभी प्रतिभागियों के मध्य काता प्रतियोगिता किया गया। जिसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन दिनांक 25.10.2026 को सबकी/कुमिते की प्रतियोगिता किया गया। कार्यक्रम की समापन समारोह के मुख्य अतिथि जगदीश बंसल (सामाजिक कार्यकर्ता), विशिष्ट अतिथि श्याम सुंदर अग्रवाल (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सक्ती), समर विजय सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता),अमर अग्रवाल, प्रदीप राठौर, श्याम राठौर, राहुल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल आदि को आयोजन समिति की तरफ से पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं अतिथियों के द्वारा हमारे खिलाड़ियों को पुरुष्कार दिलवाया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान छत्तीसगढ़, द्वितीय स्थान पश्चिम बंगाल एवं तृतीय स्थान महाराष्ट्र ने प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले राज्यों के प्रमुखों को कायचो हूसैन नारकर (वर्ल्ड हैड मास्टर, आशिहारा कराटे इंटरनेशनल) के द्वारा मोमेंटो पुरुस्कार दे कर सम्मानित किया गया। अंत में सेंसाई एम. विकास देवांगन ने आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिबुचो स्नेहसिस डे, सेंसाई पुतुल डे, सेंसाई मनी कुमार यादव, सेंसाई एम. विकास देवांगन, सेंसाई राजेश यादव, सेंसाई कुन्तला यादव, ब्लैक बेल्ट बिमल बेरा, ब्लैक बेल्ट मुकेश निषाद, ब्लैक बेल्ट आशीष गोंड, ब्लैक बेल्ट शत्रुघ्न सिदार आदि का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन देवाशीष बनर्जी एवं संदीप देवांगन द्वारा किया।

25 अक्टूबर को संपन्न ऑल इंडिया फेडरेशन कप 2026

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading