खरसिया से सैकड़ो शिवभक्त 28 जुलाई को रवाना होंगे बैजनाथ धाम, फैमिली कांवडिया संघ के प्रमुख अशोक पत्रकार सुनील बंसल एवं सुभाष पप्पू में नेतृत्व में होगी रवानगी, कावड़ यात्रा को लेकर दिख रहा भारी उत्साह

खरसिया से सैकड़ो शिवभक्त 28 जुलाई को रवाना होंगे बैजनाथ धाम, फैमिली कांवडिया संघ के प्रमुख अशोक पत्रकार सुनील बंसल एवं सुभाष पप्पू में नेतृत्व में होगी रवानगी, कावड़ यात्रा को लेकर दिख रहा भारी उत्साह kshititech
फैमिली कावड़ सोंग खरसिया के शिव भक्ति कांवडीए

खरसिया से सैकड़ो शिवभक्त 28 जुलाई को रवाना होंगे बैजनाथ धाम, फैमिली कांवडिया संघ के नेतृत्व में होगी रवानगी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-फैमिली कांवड़िया संघ खरसिया प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 90 से अधिक कांवड़िया बंधुओ के साथ 28 जुलाई को अशोक अग्रवाल (पत्रकार), सुनील बंसल एवं सुभाष पप्पू (ठेकेदार) के नेतृत्व में साउथ बिहार एक्सप्रेस से रवाना होंगे। फैमिली कांवड़िया संघ खरसिया का यह लगातार 37वां वर्ष है। जिसमें खरसिया के अलावा भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, अंबिकापुर, लैलुंगा, पत्थलगांव, कांसाबेल, रायगढ़, झारसगुड़ा एवं बरगढ़ से बोल बम कांवड़िया भक्त शामिल होंगे।फैमिली कांवड़िया संघ के प्रमुख अशोक अग्रवाल (पत्रकार) ने बताया कि इस वर्ष हमारे कांवड़िया संघ के साथ छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक राजेश अग्रवाल (बोडू) एवं मोनिका अग्रवाल (मोनू) मिजिशयन टीम एवं साउण्ड सिस्टम के साथ बाबा के भजनो से सभी कांवड़िया बंधुओ को नचाने उपस्थित रहेंगे। हमारे सभी बम साथी सुल्तानगंज से गंगाजल उठाकर लगभग 100 कि.मी. की पैदल यात्रा बोल बम-बोल बम के नारे के साथ पूरी करते है और बाबा बैद्यनाथ का गंगा जल से अभिषेक करते है। इसके पश्चात सभी बाबा बासुकीनाथ धाम जाकर जलार्पण करते है।खरसिया क्षेत्र से अनेकानेक बाबा के भक्त विभिन्न दलो के माध्यम से जाकर प्रत्येक वर्ष जल चढ़ाते है और बाबा बैद्यनाथ अपने सभी भक्तो की मनोकामना पूर्ण करते है। पवित्र श्रावण मास में चारो ओर बोल बम के नारो की धूम मची हुई है। हर कोई भक्त कही न कही सोमवार के दिन बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ा कर प्रसन्न करता है एवं अपने मनोरथ पूर्ण करवाता है। इस वर्ष भी बाबाधाम के साथ-साथ अमरनाथ, घोघड़ बाबा, तुर्रीधाम एवं सिद्धेश्वर महादेव बरगढ़ में जल चढ़ाने वालो की लम्बी कतारे देखने को मिल रही है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading