अटल भूषण सम्मान से नवाजे गए घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, धर्मांतरण को रोकने घर वापसी अभियान के माध्यम से चल रहा एक बड़ा कार्यक्रम

अटल भूषण सम्मान से नवाजे गए घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, धर्मांतरण को रोकने घर वापसी अभियान के माध्यम से चल रहा एक बड़ा कार्यक्रम kshititech
अटल भूषण सम्मान 2025 से सम्मानित होने के बाद प्रबल प्रताप सिंह जूदेव रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ

अटल भूषण सम्मान से नवाजे गए घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जुदेव

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का काम तेजी से चल रहा है, तथा विगत दशकों पूर्व जहां भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रहे एवं जशपुर कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने घर वापसी को लेकर एक महा अभियान की शुरुआत की थी, तो वहीं दिलीप सिंह जूदेव जी के निधन के पश्चात उनके सुपुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने इस महा अभियान को सतत जारी रखा है, तथा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के कुशल नेतृत्व में जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगातार घर वापसी का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, तो वहीं नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ भाजपा उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी को अटल फाउंडेशन, प्रधानमंत्री संग्रहालय द्वारा घर वापसी अभियान के लिए प्रतिष्ठित अटल भूषण सम्मान 2025 से अलंकृत किया गया है, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को मिले इस सम्मान पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी ने अपने अदम्य साहस और समर्पण से लाखों लोगों को उनकी जड़ों से वापस जोड़ा है।आपके द्वारा चलाया जा रहा, “घर वापसी अभियान” सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा का महत्त्वपूर्ण संकल्प है।आपका यह कार्य सनातन की शाश्वत धारा को और सशक्त करता है।अटल भूषण सम्मान 2025 से अलंकृत होना आपके इसी तप और त्याग का सम्मान है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading