ऐतिहासिक, विकासशील जन कल्याण का बजट- विष्णु देव साय, साय ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी जी के दृण संकल्प एवं दूरदर्शी सोच का है यह आम बजट

ऐतिहासिक, विकासशील जन कल्याण का बजट- विष्णु देव साय, साय ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी जी के दृण संकल्प एवं दूरदर्शी सोच का है यह आम बजट kshititech
मुख्यमंत्री जी ने बजट पर किया मोदी जी का आभार

ऐतिहासिक, विकासशील जन कल्याण का बजट- विष्णु देव साय

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1 फरवरी को प्रस्तुत केंद्र सरकार के आम बजट को ऐतिहासिक, विकासशील एवं जन कल्याणकारी बजट बताया है, मुख्यमंत्री जी ने 1 फरवरी को जब दिल्ली में बजट प्रस्तुत हो रहा था तो स्वयं कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा प्रदेश कार्यालय, रायपुर में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 भाषण का श्रवण किया। एवं कहां की यह ऐतिहासिक बजट कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है।यह बजट जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए सार्वजनिक निवेश, सुदृढ़ वित्तीय तंत्र, कृषि-ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग और रोज़गार सृजन को गति देकर आर्थिक विकास को नई दिशा देगा। जब आम नागरिकों को अधिक सुविधाएँ, अवसर और आधारभूत संरचना मिलेगी, तब विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुँचेगा और निश्चित ही हमारे छत्तीसगढ़ को विकास की नई संभावनाएँ मिलेंगी।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 7% की दर से सतत प्रगति कर रही है। सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ तैयार यह बजट आयुष, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, जलमार्ग, हाई-स्पीड रेल, मेडिकल टूरिज्म, बायोफार्मा निवेश तथा शहरी-ग्रामीण आधारभूत ढाँचे के विस्तार से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में सशक्त कदम है।यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लोगों के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करेगा।छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से मैं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को इस ऐतिहासिक, विकासशील और जनकल्याणकारी बजट के लिए हार्दिक धन्यवाद देता हूं।

प्रातिक्रिया दे