21 फरवरी को सक्ती जिले में हाईस्कूल/हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ,उड़नदस्ता टीम कर रही औचक निरीक्षण, जिला शिक्षा अधिकारी मैडम के नेतृत्व में तैनात है टीम

21 फरवरी को सक्ती जिले में हाईस्कूल/हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ,उड़नदस्ता टीम कर रही औचक निरीक्षण, जिला शिक्षा अधिकारी मैडम के नेतृत्व में तैनात है टीम kshititech
उड़नदस्ता टीम

सक्ती जिले में हाईस्कूल/हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ,उड़नदस्ता टीम कर रही औचक निरीक्षण, जिला शिक्षा अधिकारी मैडम के नेतृत्व में तैनात है टीम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 20 फरवरी एवं हाईस्कूल की परीक्षा 21फरवरी से प्रारंभ हो गई है। जिले में परीक्षा हेतु 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा हेतु समुचित व्यवस्था कर ली गई है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्तर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। उड़नदस्ता की टीम प्रतिदिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रही है। दिनाँक 21 फरवरी को कक्षा 10 वी की हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी वाघ द्विवेदी एवं राकेश अग्रवाल की उड़नदस्ता टीम ने मालखरौदा विकासखंड के परीक्षा केंद्र छपोरा,नरियरा,बड़े सीपत तथा सेजस मालखरौदा का आकस्मिक निरीक्षण किया। डीईओ डॉ कुमुदिनी वाघ द्विवेदी एवं सांख्यकी अधिकारी राकेश अग्रवाल द्वारा परीक्षा केंद्राध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए गए। विकासखंड सक्ती में बीईओ दिलीप कुमार पटेल एबीईओ राजकुमार पटेल,प्राचार्य सुरेश जायसवाल, अशोक राठौर,मीरा देवांगन की टीम ने शास उच्च माध्य विद्या पोरथा एवं लवसरा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिले के सभी केंद्रों में बोर्ड परीक्षा शांति पूर्वक,स्वस्थ्य वातावरण में संचालित हो रही है। निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार का नकल प्रकरण का केस नहीं बना है।*

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading