22 जनवरी को शक्ति के उप जेल में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 118 बंदियों की हुई जांच, सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ शिविर, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों सहित जेल अधीक्षक भी रहे मौजूद

उपजेल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर
उपजेल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर
उपजेल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर

शक्ति के उप जेल में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, स्वास्थ्य विभाग ने करी 118 बंदियों की जांच

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी सीएमएचओ डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में उप-जेल सक्ति में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन हुआ, 118 बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, शिविर के दौरान कुल 118 बंदियों का सफलतापूर्वक स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इस दौरान उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉक्टर सुदर्शन भारद्वाज डॉ. अभिषेक कुर्रे (जनरल फिजिशियन) द्वारा सभी बंदियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं डॉ. प्रिया एक्का (डेंटल चिकित्सा अधिकारी) एवं शिव पटेल (डेंटल असिस्टेंट) द्वारा दंत स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी गई तथा पान, गुटखा एवं तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों और कैंसर की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।प्रभारी जिला कार्यक्रम समन्वयक विनोद राठौर द्वारा टीबी के लक्षणों, समय पर जांच एवं उपचार की आवश्यकता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। रवि शंकर श्रीवास (एमएलटी) द्वारा एचआईवी/एड्स से संबंधित जागरूकता दी गई।सभी बंदियों की रक्त जांच नरेश कंवर द्वारा की गई एवं राजकुमार भगत द्वारा दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में आरएचओ धनी राम राठौर एवं अमित कुर्रे का विशेष सहयोग रहा। शिविर के दौरान उपस्थित उपजेल शक्ति के जेल अधीक्षक विजय पटेल ने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समय-समय पर बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण से जहां उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है, तो वहीं उन्हें विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जागरूकता के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है,जो की अच्छी बात है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading