शक्ति के थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को होगा हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम, मंदिर के पुजारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव ने दी जानकारी, शक्ति के इस हनुमान मंदिर में दूर-दूर से भक्त आते हैं अपनी मन्नतें पूरी करवाने

शक्ति के थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को होगा हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम, मंदिर के पुजारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव ने दी जानकारी, शक्ति के इस हनुमान मंदिर में दूर-दूर से भक्त आते हैं अपनी मन्नतें पूरी करवाने kshititech
सक्ती के थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में विराजित हनुमान जी

शक्ति के थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल को होगा हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम, मंदिर के पुजारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शक्ति शहर के थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम के साथ बनाया जाएगा, इस अवसर पर हनुमान मंदिर की आकर्षक साज सज्जा की जा रही है, तो वहीं 2 अप्रैल को पूरे दिन भर मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया जाएगा, इसके लिए भक्तजन ₹700/-रुपये की सहयोग शुल्क की रसीद कटवा सकते हैं एवं ज्योति कलश प्रज्वलित होंगे इसके लिए ₹300/-रुपये का सहयोग फूल एवं सिंदूराभिषेक के लिए ₹100/-रुपये का सेवा शुल्क निर्धारित किया गया है, पंडित ओमप्रकाश वैष्णव ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन मौके पर इच्छुक भक्तजन ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से भी अपनी सेवा एवं सहयोग राशि प्रेरित कर सकते हैं, ऑनलाइन पेमेंट के लिए मोबाइल नंबर 909872 2775 है, साथ ही 2 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर व्यापक रूप से प्रचार प्रचार किया जा रहा है, एवं मंदिर में भजन कीर्तन के साथ ही हनुमान जी को छप्पन भोग का प्रसाद भी अर्पित किया जाएगा एवं महा आरती का भी कार्यक्रम होगा पंडित ओमप्रकाश वैष्णव ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री हनुमान सेवा परिवार के सभी सदस्य एवं शहर के सभी धर्म प्रेमी जुटे हुए हैं तथा थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर हनुमान भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र है तथा यहां प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में भक्त जन हनुमान जी के दरबार में मत्था टेकते हैं एवं प्रत्येक मंगलवार को यहां महा आरती का भी कार्यक्रम होता है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading