गुरुवार को शक्ति जिले के भाजपा कार्यालय में पूर्व खाद्य मंत्री सत्यानंद राठिया ने किया पत्रकार वार्ता को संबोधित-13 नवंबर को शक्ति में भाजपा का होगा लोकतंत्र बचाओ महा अभियान. विपक्षी राजनैतिक दलों के खिलाफ गरजेंगे भाजपा के नेता





शक्ति जिले के भाजपा कार्यालय में पूर्व खाद्य मंत्री सत्यानंद राठिया ने किया पत्रकार वार्ता को संबोधित-13 नवंबर को शक्ति में भाजपा का होगा लोकतंत्र बचाओ महा अभियान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर पूरे प्रदेश में भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह : 11 से 18 नवम्बर तक होंगे कार्यक्रम – सत्यानन्द राठिया, पूर्व विधायक लैलूंगा। भारतीय जनता पार्टी 15 नवम्बर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन में भाजपा 11 से 18 नवम्बर तक देश के हर जनजातीय बहुल जिले, विधानसभा और मंडल में जनजातीय गौरव सप्ताह मना रही है।इसी क्रम में जिला भाजपा सक्ती द्वारा 12 नवम्बर को जिला मुख्यालय सक्ती में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता मे पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं पूर्व विधायक लैलूंगा श्री सत्यानन्द राठिया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक नाम नहीं, बल्कि संघर्ष, बलिदान और स्वाभिमान के प्रतीक हैं।भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवम्बर 1875 को झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू में हुआ। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ ‘उलगुलान’ (महाक्रांति) का नेतृत्व किया और ‘अबुआ दिशुम, अबुआ राज’ – हमारा देश, हमारा राज का नारा दिया। मात्र 25 वर्ष की आयु में 9 जून 1900 को उन्होंने बलिदान दिया। उनके संघर्ष से ही 1908 में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम बना, जिससे जनजातीय जमीन की रक्षा हुई।श्री राठिया ने कहा कि आजादी की लड़ाई में तिलका मांझी, सिद्धो-कान्हू, फूलो-झानो, शहीद वीर नारायण सिंह, टंट्या भील, रानी दुर्गावती, अल्लूरी सीताराम राजू, कोमराम भीम और रानी गाइदिन्ल्यू जैसे हजारों जनजातीय वीरों ने सर्वस्व न्योछावर किया। दुर्भाग्य से दशकों तक इन नायकों को इतिहास में वह स्थान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे।पूर्व विधायक ने कहा कि मोदी सरकार ने 2021 में 15 नवम्बर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ घोषित किया। 2022 में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति बनीं। छत्तीसगढ़ में श्री विष्णु देव साय जी, ओडिशा में श्री मोहन चरण माझी जी भाजपा के जनजातीय मुख्यमंत्री हैं।जनजातीय कार्य मंत्रालय का बजट 2014-15 के ₹4,497 करोड़ से बढ़कर 2025-26 में ₹14,926 करोड़ हुआ है, यानी 231% की वृद्धि।पीएम जनमन योजना (₹24,104 करोड़) से 75 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के 12.37 लाख परिवारों तक विकास पहुंच रहा है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (₹79,156 करोड़) से 63,000 गांवों के 5 करोड़ से अधिक लोगों तक 17 मंत्रालयों की योजनाएं एक साथ पहुंच रही हैं।728 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का लक्ष्य, सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन, आयुष्मान भारत से 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार, 3,958 वन धन विकास केन्द्रों से 11.83 लाख लोगों को आजीविका, वन अधिकार पट्टे और पेसा नियमों से ग्राम सभाओं को अधिकार – ये सब भाजपा की जनजातीय हितैषी नीतियों का प्रमाण है।जिला भाजपा सक्ती द्वारा जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत 14 नवम्बर को स्मारकों व मूर्तियों की सफाई और दीपोत्सव।15 नवम्बर को जिला स्तर पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि और हर मंडल में चित्र पर पुष्पांजली।16, 17, 18 नवम्बर को विधानसभा क्षेत्रों में युवा संवाद।जनजातीय छात्रावास संपर्क अभियान कार्यकर्ता छात्रावासों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।पूरे सप्ताह स्वाभिमान सम्मेलन, शोभायात्रा, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, पद्म सम्मानित व्यक्तित्वों व समाजसेवियों का अभिनंदन और सोशल मीडिया अभियान चलेगा।श्री राठिया ने कहा कि विपक्ष ने जनजातीय समाज को दशकों तक केवल वोट बैंक समझा। 55 वर्ष शासन करके भी कांग्रेस ने न गौरव दिवस घोषित किया, न अलग मंत्रालय बनाया। 2024 में ‘संविधान बदलेंगे, आरक्षण खत्म होगा’ का झूठ फैलाया, जबकि ST आरक्षण पूरी तरह सुरक्षित है। जनता इन भ्रमों से सावधान रहे।उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प में जनजातीय समाज केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि बराबर का भागीदार है।प्रेस वार्ता मे अनुसुचित जनजाति मोर्चा जिला प्रभारी भोजराम साहू,अनुसुचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष राजा धर्मेंद्र सिंह,जिला मंत्री अरुण शर्मा,मोर्चा महामंत्री विजेंद्र सिदार, जिला मीडिया प्रभारी, धनंजय नामदेव,नगर मंडल सहप्रभारी ओम प्रकाश देवांगन, सहित भाजपा जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे
सक्ती में कल गरजेगा लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ का नारा। पदयात्रा और विशाल जनसभा में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
शक्ति -लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ अभियान के तहत जिला स्तरीय पदयात्रा एवं विशाल जनसभा का आयोजन कल 13 नवम्बर 2026, दिन शुक्रवार, दोपहर 1 बजे, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, बुधवारी बाजार, सक्ती* में किया जाएगा।कार्यक्रम में माननीय श्री तोखन साहू जी, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ माननीय श्री गुरु खुशवंत साहेब जी, प्रभारी मंत्री सक्ती *
माननीया सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय श्री टिकेश्वर गबेल जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा), श्री खिलावन साहू (पूर्व विधायक सक्ती), श्री गगन जयपुरिया (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत जांजगीर) एवं श्री कीर्तन चंद्रा (जिला प्रवक्ता, भाजपा सक्ती)* ने बताया कि वर्तमान में देश विरोधी शक्तियों द्वारा देश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध में लोकतंत्र की रक्षा के लिए आम जनता की आवाज बुलंद करने हेतु इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्र की एकता को बचाने का संकल्प है। देश में अराजकता फैलाने वाली शक्तियों को जनता करारा जवाब देगी।पदयात्रा के बाद स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू सहित सभी अतिथि संबोधित करेंगे। जनसभा में जिले के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा सहित आम नागरिक शामिल होंगे।कार्यक्रम प्रभारीगण ने जिले के सभी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाए





