बड़ी खबर- शक्ति जिले के किसानों को मिलेगी 13839 रुपए प्रति एकड़ की सहायता राशि. उप संचालक कृषि शक्ति ने दी जानकारी

बड़ी खबर- शक्ति जिले के किसानों को मिलेगी 13839 रुपए प्रति एकड़ की सहायता राशि. उप संचालक कृषि शक्ति ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कृषक उन्नति योजनांतर्गत राज्य शासन द्वारा कृषि में पर्याप्त निवेश एवं कास्त लागत में राहत देने के लिये खरीफ 2026 में बोये गए धान से विपणन वर्ष 2026-27 में मार्कफेड द्वारा उपार्जित धान तथा बीज निगम द्वारा उपार्जित धान बीज से संबंधित बोये गये रकबे हेतु प्रति एकड. समान रूप से आदान सहायता राशि दिये जाने का निर्णय लिया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए शक्ति जिले के कृषि उप संचालक ने बताया कि योजनांतर्गत केवल उपार्जित धान/धान बीज हेतु कृषकों को आदान सहायता राशि दिए जाने निर्देश जारी किया गया है।

योजना का उद्देश्य

01- फसल क्षेत्राच्छादन, उतपादन एवं उत्पादकता में वृध्दि।
02- फसल की कास्त लागत में कमी लाकर कृषकों की आय में वृध्दि तथा उनके सामाजिक स्तर में सुधार।
03- कृषकों द्वारा उन्न्त बीज, समन्वित पोषक प्रबंधन, एकीकृत नाशजीव प्रबंधन, कृषि यात्रिकीकरणसहित नवीन कृषि तकनीकी में निवेश को प्रोत्साहन।
04- बाजारोन्मुखी फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन देते हुए कृष्क्षि को लाभ के व्यवसाय के रूप में पुर्नस्थापित करना।

योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही की पात्रता

खरीफ वर्ष 2026-27 में खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत ऐसे कृषक जिनसे मार्कफेड द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से धान उपार्जन किया गयश हो अथवा छत्तीसगढ़ बीज एवं प्रमाणकरण संस्था में धान बीज उत्पादन हेतु पंजीकृत हों एवं निगम द्वारा बीज उपार्जन किया गया हो।एग्रीस्टेक में पंजीयन अनिवार्य है।कृषक के बोये गये रकबे में डिजिटल कॉप सर्वे में रकबे की पुष्टि।खरीफ वर्ष 2026 में बोये गये रकबे में उपार्जन वर्ष 2026-27 में उपार्जन उपरांत देय होगा।

योजना का लाभ लेने वाले कृषकों को भुगतान

योजनांतर्गत कृषकों को भुगतान शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 3100 रु. प्रति क्वि. दिये जाने का प्रावधान है न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रू. प्रति क्वि, निर्धारित है। जिसके अन्तर की राशि 659 रु. प्रति क्वि होता है। शासन द्वारा प्रति एकड. 21 किय, धान उपार्जन किये जाने का प्रावधान है। इस प्रकार अंतर की राशि 659× 21 13839 रु. प्रति एकड, भुगतान किया जायेगा।किसान योजना से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए अपने क्षेत्र की समितियों/क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading