गुरु माताओ का सम्मान- छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की महिला इकाई ने किया रचनात्मक आयोजन, शिक्षक दिवस के मौके पर प्रथम गुरु मां स्पर्धा का किया आयोजन, विजेता प्रतिभागियों गुरु माताओ को किया गया सम्मानित

प्रथम गुरु मां स्पर्धा में विजयी गुरु माताओ का सम्मान
प्रथम गुरु मां स्पर्धा में विजयी गुरु माताओ का सम्मान
प्रथम गुरु मां स्पर्धा में विजयी गुरु माताओ का सम्मान

छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की महिला इकाई ने किया रचनात्मक आयोजन, शिक्षक दिवस के मौके पर प्रथम गुरु मां स्पर्धा का किया आयोजन, विजेता प्रतिभागियों गुरु माताओ को किया गया सम्मानित

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रदेश में अग्रवाल समाज के सशक्त महिला संगठन के रूप में विगत 30 वर्षों से निरंतर गतिशील छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच की महिला विंग ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर प्रथम गुरु मां स्पर्धा का आयोजन राजधानी स्तर पर किया,इस कार्यक्रम में जहां आमापारा, गुढ़ियारी सहित विभिन्न इलाकों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तो वहीं उपस्थित प्रतिभागियों ने महिला इकाई द्वारा निर्धारित विषय पर बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी,इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संध्या अग्रवाल ने बताया कि उपस्थित प्रतिभागियों में से दो प्रतिभागियों का चयन किया गया तथा शिक्षक दिवस पर आयोजित इस प्रतिस्पर्धा का मुख्य उद्देश्य यही था कि स्कूल से आने के पश्चात बच्चों को जो मां अपने घर पर करीब 1 घंटे तक उसे पढ़ाती है एवं सनातनी संस्कार के साथ उन्हें संस्कारिक बनाने की दिशा में अपना अमूल्य योगदान देती है, ऐसी माताओ को सम्मानित किया जाए तथा महिला इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती अलका अग्रवाल लाल गंगा कॉलोनी एवं उपविजेता श्रीमती वर्षा अग्रवाल गुढ़ियारी रही तथा इन सभी विजई प्रतिभागियों गुरु माताओ को मंच के प्रदेश संगठन द्वारा उनके घर जाकर सम्मानित किया गया, इस दौरान प्रमुख रूप से मंच के संरक्षक हरिवल्लभ अग्रवाल रायपुर, प्रदेश अध्यक्ष नितेश अग्रवाल रायपुर, महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संध्या अग्रवाल रायपुर,जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना अग्रवाल,सचिव श्रीमती सुनीता पोद्दार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading