ठंडे पानी की सेवा प्रकल्प का हुआ भव्य शुभारंभ, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल रहे मौजूद, मित्तल ने कहा- जल की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य, संस्था के पदाधिकारी सदस्यों में भी दिखा सेवा कार्यों को लेकर उत्साह

कोलकाता में हुआ पानी के स्थाई प्रकल्प का लोकार्पण
कोलकाता में हुआ पानी के स्थाई प्रकल्प का लोकार्पण
लोकार्पण अवसर पर उपस्थित अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल

ठंडे पानी की सेवा प्रकल्प का हुआ भव्य शुभारंभ, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल रहे मौजूद, मित्तल ने कहा- जल की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-01 जुलाई को विश्व डॉक्टर दिवस के शुभ अवसर पर चित्तरंजन सेवा सदन एवं चितरंजन राष्ट्रीय केंसर संस्थान हाजरा मोड , कोलकाता के परिसर में दो स्वसंचालित,ठंडे पेजल किओस्क का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ प्रथम स्वर्गीय विमला आर परसरामका की पुण्य स्मृति में निर्मित एवं स्थापित किया गया, जो परसरामका परिवार ,नारायणी नमो नमो एवं स्वास्तिक ग्रुप द्वारा प्रायोजित है द्वितीय सुदर पाड़ा निवासी स्व. राधेश्याम मित्तल एवं स्वर्गीय दिनेश कुमार की पुण्य स्मृति में मनोज रेखा मित्तल एवं आशुतोष अंजू मित्तल द्वारा प्रायोजित है

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार की सदस्या श्रीमती रेखा मनोज मित्तल परिवार एवं परसरामका परिवार द्वारा “जल सेवा ट्रस्ट” के संयोजन में प्याऊ का लोकार्पण अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल एवं गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, इस अवसर पर राजकुमार मित्तल ने कहा कि प्याऊ का लोकार्पण हम सभी के लिए बड़े ही हर्ष एवं गर्व की बात है। आज के प्याऊ लोकार्पण समारोह कार्यक्रम में आप सभी सदस्यो की गरिमामयी उपस्थित ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, तथा श्री मित्तल ने कहा कि जल की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है, एवं आज के समय में अग्रवाल समाज ने भी सेवा कार्यों में अपनी भागीदारी और अधिक तेज की है

कोलकाता में विश्व डॉक्टर्स डे 1 जुलाई के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, अंतर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गणेश भरतीया, श्रीमती संतोष अग्रवाल, संगीता सेक्सरिया, रश्मि टांटिया,रेखा गोयनका, सरिता अग्रवाल, मनीषा पाटोदिया, नारायण दास राठी, कमल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, बिनोद बंसल,सुभाष सराफ,संदीप सेक्सरिया , रेखा मित्तल ,मनोज मित्तल,किरण मस्करा ,सुनील जोधानी, अंजू केड़िया , श्रध्दा हमीरवासिया, सुनीता जैन,संगीता अग्रवाल आदि सदस्यो की उपस्थिति रही।आज के इस कार्यक्रम के आयोजक जलसेवा ट्रस्ट के संस्थापक दिनेश खेमका उपस्थित रहे। इस लोकार्पण समारोह के बाद अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार की ओर से अन्न सेवा का आयोजन किया गया

कोलकाता में हुआ पानी के स्थाई प्रकल्प का लोकार्पण
कोलकाता में हुआ पानी के स्थाई प्रकल्प का लोकार्पण
कोलकाता में हुआ पानी के स्थाई प्रकल्प का लोकार्पण
कोलकाता में हुआ पानी के स्थाई प्रकल्प का लोकार्पण
कोलकाता में हुआ पानी के स्थाई प्रकल्प का लोकार्पण

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading