वृक्षारोपण का महा अभियान-एसपी साहब की मौजूदगी में हरि लीला चैरिटेबल ट्रस्ट ने पुटपुरा मैदान में लगाये 500 पौधे. एसपी साहब ने करी रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा. ट्रस्ट के अमर सुल्तानिया ने कहा-प्रकृति से रिश्ता जोड़िए, पेड़ों को परिवार का सदस्य मानिए. एक पेड़ मां के नाम लगाओ

वृक्षारोपण का महा अभियान-एसपी साहब की मौजूदगी में हरि लीला चैरिटेबल ट्रस्ट ने पुटपुरा मैदान में लगाये 500 पौधे. एसपी साहब ने करी रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा. ट्रस्ट के अमर सुल्तानिया ने कहा-प्रकृति से रिश्ता जोड़िए, पेड़ों को परिवार का सदस्य मानिए. एक पेड़ मां के नाम लगाओ kshititech
हरि लीला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम

एसपी साहब की मौजूदगी में हरि लीला चैरिटेबल ट्रस्ट ने पुटपुरा मैदान में लगाये 500 पौधे. एसपी साहब ने करी रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा. ट्रस्ट के अमर सुल्तानिया ने कहा-प्रकृति से रिश्ता जोड़िए, पेड़ों को परिवार का सदस्य मानिए

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरिलीला चैरिटेबल ट्रस्ट, बनारी, एवं श्री श्याम वेयरहाउसिंग एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड, बनारी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत पुटपुरा के गौठान परिसर में सोमवार को वृहद ‘हरित अभियान’ आयोजित किया गया। अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता से 500 पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में विशेष रुप से पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय, हरिलीला चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया, ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया, जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष कांता कश्यप एवं ग्राम पंचायत पुटपुरा की सरपंच सुचित्रा राठौर उपस्थित रहीं।सभा को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने कहा कि पेड़ों में भी जीवन होता है, इसे विज्ञान भी प्रमाणित कर चुका है। इसलिए केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से रोचक अंदाज में संवाद करते हुए पेड़-पौधों से जुड़े कई वैज्ञानिक तथ्य साझा किए और सवाल-जवाब के माध्यम से उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार परिवार के सदस्यों की देखभाल की जाती है, उसी तरह अपने लगाए गए पौधों की भी नियमित देखरेख करें। रक्षाबंधन जैसे अवसरों पर उन्हें राखी बांधकर संरक्षण का संकल्प लें। उन्होंने हरिलीला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय पहल बताया।

हरिलीला चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया ने कहा कि ट्रस्ट स्थापना काल से ही शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। क्षेत्र को हराभरा और पर्यावरण संतुलित बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाले वर्षों में हजारों लोगों को शुद्ध हवा, छाया और जीवन देगा। उन्होंने बच्चों से प्रत्येक पौधे को अपना मित्र मानकर उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक विद्यार्थी अपने जीवन में कम से कम एक पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षित कर ले, तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य स्वतः पूरा हो जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले जिला वन विभाग, जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सभी सामाजिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन साकेत तिवारी ने किया, जबकि प्रकाश शर्मा ने आभार प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान ट्रस्ट की ओर से सभी उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सरोज साहू, ग्राम पंचायत पुटपुरा के सचिव सुमित राठौर, सुनील पाण्डेय, मुकेश भोपालपुरिया, गोलू दुबे, प्रदीप राठौर, रामेश्वर पटेल, कृष्ण कुमार राठौर, कार्तिकेश्वर पांडे, अमर कुमार यादव, गंगाराम, अरुण, देवा यादव, रामकिशोर, मुकेश चौहान, राजकुमार, राधेश्याम शास्त्री, सोनू तिवारी, कार्तिक धीवर, किशोर, सुरेश सूर्यवंशी, श्रीमती पुष्पा श्रीवास, विपुल राठौर, राजाराम सिहानी, शिव कुमार साहू, नरोत्तम कटकवार, आशीष राठौर, भुनेश्वर राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं शिक्षकगण विवेक राठौर (प्रधान पाठक), अभिषेक खुरसे, योगेश्वरी तंबोली, विनीता राठौर, टीकम थवाईत, मुकेश चौहान सहित विद्यालय परिवार ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई

वृक्षारोपण का महा अभियान-एसपी साहब की मौजूदगी में हरि लीला चैरिटेबल ट्रस्ट ने पुटपुरा मैदान में लगाये 500 पौधे. एसपी साहब ने करी रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा. ट्रस्ट के अमर सुल्तानिया ने कहा-प्रकृति से रिश्ता जोड़िए, पेड़ों को परिवार का सदस्य मानिए. एक पेड़ मां के नाम लगाओ kshititech
हरि लीला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading