गोविंद को मिली बड़ी जिम्मेदारी-भाजपा नेता गोविंद देवांगन बुनकर प्रकोष्ठ शक्ति जिले के अध्यक्ष बनाए गए,पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, गोविंद ने कहा- जिले में बुनकर प्रकोष्ठ के संगठन को करेंगे मजबूत

गोविंद को मिली बड़ी जिम्मेदारी-भाजपा नेता गोविंद देवांगन बुनकर प्रकोष्ठ शक्ति जिले के अध्यक्ष बनाए गए,पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, गोविंद ने कहा- जिले में बुनकर प्रकोष्ठ के संगठन को करेंगे मजबूत kshititech
भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ सक्ती जिले के अध्यक्ष गोविंद देवांगन

गोविंद को मिली बड़ी जिम्मेदारी-भाजपा नेता गोविंद देवांगन बुनकर प्रकोष्ठ शक्ति जिले के अध्यक्ष बनाए गए,पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, गोविंद ने कहा- जिले में बुनकर प्रकोष्ठ के संगठन को करेंगे मजबूत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति जिले के भाजपा नेता गोविंद देवांगन को भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए शक्ति जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है,उपरोक्त नियुक्ति 21 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंहदेव की अनुशंसा पर की गई है, गोविंद देवांगन को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, तथा गोविंद देवांगन समाज के भी शक्ति जिले के अध्यक्ष रहे हुए हैं,एवं भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शक्ति के महामंत्री पद का भी निर्वहन कर चुके हैं, एवं वे शक्ति जिले में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं, तथा गोविंद देवांगन की माताजी श्रीमती विजय लखन देवांगन नगर पालिका परिषद शक्ति से लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी से पार्षद निर्वाचित हुई है,गोविंद देवांगन ने अपानी नियुक्ति पर कहा है कि वे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार शक्ति जिले में बुनकर प्रकोष्ठ को मजबूत बनाएंगे तथा बुनकर क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को इस प्रकोष्ठ से जोड़कर उन्हें छत्तीसगढ़ शासन एवं केंद्र शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में भी कार्य करेंगे,साथ ही पूरे जिले में प्रत्येक मंडल स्तर पर एवं बूथ स्तर पर बुनकर प्रकोष्ठ के संगठन का गठन करेंगे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading