सरकारी स्कूल के बच्चों ने बॉर्डर पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए भेजी राखियां एवं अक्षत कुमकुम, शक्ति विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय रगजापारा के विद्यार्थियों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

सरकारी स्कूल के बच्चों ने बॉर्डर पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए भेजी राखियां एवं अक्षत कुमकुम, शक्ति विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय रगजापारा के विद्यार्थियों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा kshititech
शासकीय प्राथमिक विद्यालय रगजापारा के विद्यार्थियों द्वारा वीर जवानों को राखियां प्रेषण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षा अधिकारी

सरकारी स्कूल के बच्चों ने बॉर्डर पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए भेजी राखियां एवं अक्षत कुमकुम, शक्ति विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय रगजापारा के विद्यार्थियों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- कहते हैं कि आने वाले रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर जब घरों में भाई अपनी कलाइयों पर अपनी बहनों के हाथों से राखियां बंधवा रहे होंगे तब देश की सीमा पर तैनात हमारे वीर जवान जो कि हम सबकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे सीमा पर खुले आसमान के नीचे रहकर हमें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं, ऐसे भाइयों के लिए शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत रगजा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय रगजा पारा के विद्यार्थियों ने अनुकरणीय पहल करते हुए ऐसे सभी वीर सैनिकों के लिए राखियां बनाकर एवं अक्षत कुमकुम प्रेषित किया है,तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय रगजा पारा के प्रधान पाठक जगदीश प्रसाद सिदार,श्रीमती प्रिया दुबे एवं श्रीमती रीता राज सिदार की पहल पर बच्चों ने यह कार्य किया

तथा शक्ति विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पी राठौर ने भी विद्यालय के बच्चों की इस अनुकरणीय पहल पर जहां उनका उत्साह वर्धन किया तो वहीं इस मौके पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पी राठौर स्वयं मौजूद रहे तथा उन्होंने बच्चों के इस उत्साह को देखते हुए इस कार्य को एक अच्छी पहल बताया तथा इस अवसर पर बच्चों ने भी कहा कि वे हमारे बॉर्डर में तैनात सभी जवानों के लिए राखियां भेज कर काफी प्रसन्न है, एवं वे चाहते हैं कि उनके द्वारा भेजी गई राखियां उन तक पहुंचे एवं उनकी कलाइयों में सुशोभित हो

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading