शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय ने किया राज्य स्थापना की रजत जयंती पर रोजगार मेले का आयोजन, विभिन्न बैंकों के स्टॉल के साथ ही स्वरोजगार की दिशा में कॉलेज प्रबंधन की सराहनीय पहल




शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय ने किया राज्य स्थापना की रजत जयंती पर रोजगार मेले का आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय शक्ति में आज रोजगार मेला का आयोजन किया गया ।आज के कार्यक्रम में विभिन्न विभाग जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक,जिला व्यापार उद्योग केंद्र,वंदना ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड शक्ति, खादी ग्राम उद्योग शक्ति, नगर पालिका शक्ति से जिला पंचायत शक्ति से ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग की अधिकारियों द्वारा रोजगार की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना के साथ की गई। तत्पश्चात सभी का स्वागत किया गया । स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा दिया गया उन्होंने सभी विभागों से आए हुए अधिकारियों को धन्यवाद दिया ।कार्यक्रम के संयोजक प्रो एस अनंत ने भी सभी का आभार और धन्यवाद दिया गया । प्रो शकुंतला राज ने भी सभी का धन्यवाद किया। मार्गदर्शन के क्रम में सबसे पहले अतिथियों में शुभेन्द्र नायक .(जिला व्यापार उद्योग केंद्र शक्ति).. ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,स्मिता सिंह (जिला पंचायत शक्ति) ने और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ..के बारे में बताया व .विद्यार्थी जीवन निरंतर सीखने का नाम है ,नई जानकारी के प्रति जिज्ञासा होनी चाहिए,,महिलाओं का मूलभूत योजना है,स्वयं सहायता समूह का गठन, ऋण की सुविधा,मुर्गी पालन ,डेयरी,सिलाई,ब्यूटी पार्लर,बैंको के माध्यम से वित्त पोषित योजना,प्रशिक्षण,प्रदान किया जाता है ।घनश्याम आर्यन (कार्यपालन अधिकारी शक्ति ने बताया कि 18 से 50 उम्र तक ,आय सीमा 120000 हितग्राही का आदिवासी स्वरोजगार योजना,के बारे में जानकारी दिए।कुमार गौरव (छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शक्ति)ने शिक्षा लोन , व्यवसाय लोन,मुद्रा लोन ,स्वरोजगार को बढ़ावा दे, इस संबंध में जानकारी दिए।राजेश्वर पांडे ( सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जांजगीर) AFO, ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना ऋण,महिलाओं के लिए ऋण,स्वनिधि योजना, कुम्हार लोहार प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना ,के बारे में बताया। मनोज वर्मा (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शक्ति) रोजगार के लिए आर्थिक सुविधा ऋण के रूप में दिया जाता है, स्टार्ट अप, के लिए भी ऋण दिया जाता है।नितेश जायसवाल ( वंदना ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड शक्ति) ने बताया कि रोजगार और स्वरोजगार व्यक्तिगत चयन की बात है ,विद्यार्थी पहले यह निर्णय करे कि उनको किस क्षेत्र में जाना है ,उद्देश्य निश्चित होना चाहिए,कौशल आधारित रोजगार की संभावनाओं पर ध्यान देना है ,समय की मांग के आधार पर जॉब होना चाहिए।जिला कौशल विकास कार्यक्रम जिला शक्ति में संचालित होने जा रहा है।मनोज सूर्यवंशी ( खादी ग्राम उद्योग शक्ति) उर्मिला जायसवाल ( नगर पालिका शक्ति राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन)प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना ,10000से 50000 तक ऋण,महिला समूह का पंजीयन,शिक्षित बेरोजगारों के लिए ऋण,आदि जानकारी दिए।कार्यक्रम का संचालन प्रो महेंद्र यादव द्वारा किया गया ।आभार प्रदर्शन प्रो एस अनंत द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्राचार्य द्वारा भेंट किया गया ।कार्यक्रम में प्रो अजय देवांगन प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े प्रो ललित सिंह प्रो डॉ हरिशंकर रजक प्रो मनोज जायसवाल प्रो डॉ श्रुति तिवारी प्रो डॉ विद्या राय सागर प्रो पल्लवी प्रधान प्रो संतोष जांगड़े प्रो अनिल खर्रा प्रो यज्ञ राठिया प्रो सविता चंद्र प्रो सीमा साहू सहित समस्त स्टाफ और छात्र छात्राएं शामिल हुए।



