चिराग की अच्छी पहल- शक्ति के भाजपा नेता चिराग अग्रवाल ने कलेक्टर को लिखा पत्र, कहा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह हो सकती के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में,पत्र की प्रतिलिपि भेजी CM, प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक एवं भाजपा नेताओं को

चिराग की अच्छी पहल- शक्ति के भाजपा नेता चिराग अग्रवाल ने कलेक्टर को लिखा पत्र, कहा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह हो सकती के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में,पत्र की प्रतिलिपि भेजी CM, प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक एवं भाजपा नेताओं को kshititech
शक्ति जिले के भाजपा नेता चिराग अग्रवाल

शक्ति के भाजपा नेता चिराग अग्रवाल ने कलेक्टर को लिखा पत्र, कहा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह हो सकती के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में,पत्र की प्रतिलिपि भेजी CM, प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक एवं भाजपा नेताओं को

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जिला मुख्यालय शक्ति के नागरिकों की जन भावनाओ को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष चुनाव में प्रत्याशी रहे चिराग अग्रवाल ने शक्ति जिले के आईएएस कलेक्टर अमृत विकास टोपनो को एक पत्र प्रेषित किया है, तथा पत्र की प्रतिलिपि चिराग अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब,जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, शक्ति के विधायक डॉक्टर चरण दास महंत, जिला पंचायत शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती द्रोपती कीर्तन चंद्रा एवं भाजपा शक्ति जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल को भी प्रेषित की है, अपने पत्र में चिराग अग्रवाल ने कहा है कि पूर्व में विगत कई दशकों से निरंतर सक्ती शहर के प्रतिष्ठित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन एवं स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मौके पर प्रशासन द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था किंतु सक्ती को जिले का दर्जा मिलने के बाद तत्कालीन कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने संपूर्ण आयोजनों को सक्ती से हटाकर जेठा में करना प्रारंभ कर दिया, जिससे शहर की जनता इन कार्यक्रमों से वंचित हो गई, तो वहीं जेठा का जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय शहर से लगभग 8 किलोमीटर दूर है, जहां सक्ती सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी बिना साधन के नहीं पहुंच पाते तथा नागरिकों ने विगत वर्षों में अनेकों बार प्रशासन से मांग की है किंतु प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सक्ती शहर में कार्यक्रम होने से जहां स्कूली बच्चों की भी उपस्थिति अच्छी होती थी, तथा अब जेठा में संपूर्ण कार्यक्रम होने से जहां 08 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, तो वहीं नेशनल हाईवे सड़क होने के कारण बच्चों को एवं आम नागरिकों को भी आए दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, साथ ही कलेक्ट्रेट कार्यालय के ठीक सामने टोल प्लाजा की स्थापना कर दी गई है, जिससे वहां भारी वाहनों का 24 घंटे जमावड़ा लगा रहता है, सक्ती शहर से जेठा स्थानांतरित होने वाले इन संपूर्ण कार्यक्रमों में कहीं ना कहीं जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण भी यह सभी हो रहा है।अतः माननीय महोदय से सविनय निवेदन है कि आने वाले 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को सक्ती शहर में ही पं. दिनदयाल स्टेडियम या नन्देली ग्राउंड में आयोजित करने की महान कृपा करें।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading