शक्ति के अटल परिसर में 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री जी की वर्चुअल उपस्थिति में होगा सुशासन दिवस का कार्यक्रम, राजधानी रायपुर से होगा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण



शक्ति के अटल परिसर में 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री जी की वर्चुअल उपस्थिति में होगा सुशासन दिवस का कार्यक्रम, राजधानी रायपुर से होगा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- शक्ति नगर पालिका क्षेत्र के बुधवारी बाजार स्थित अटल परिसर में 25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर सुशासन दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, तथा इस अवसर पर नगर पालिका शक्ति द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सम्मानित अतिथि गण पूरे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे तथा इस पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अटल परिसर शक्ति में बड़े प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया जाएगा, जिसमें वर्चुअल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विष्णुदेव साय (मान. मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़),अति विशिष्ट अतिथि डॉ. रमन सिंह (मान. अध्यक्ष, विधानसभा छत्तीसगढ़),अध्यक्षता
श्री अरूण साव मान. उप मुख्यमंत्री, छ.ग. शासन, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवम विशिष्ट अतिथिगण डॉ. श्री चरण दास महंत (मान. विधायक विधानसभा क्षेत्र सक्ती),श्रीमती कमलेश जांगड़े (मान. सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चाम्पा)
श्री टिकेश्वर गवेल (जिलाध्यक्ष भाजपा सक्ती),श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सक्ती),श्री भारत यादव (उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सक्ती) एवम समस्त पार्षदगण नगर पालिका परिषद सक्ती की गरिमामय उपस्थिति में होंगा, उपरोक्त जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय ने बताया कि सुशासन दिवस कार्यक्रम का आयोजन 25 दिसंबर 2025 दिन- गुरुवार को सुबह 11.30 बजे सेअटल परिसर बुधवारी बाजार सक्ती मैं आयोजित किया गया है, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सभी नागरिक बंधुओ से आग्रह किया है कि सुशासन दिवस के इस कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाएं



