23 जनवरी से हो सकता है गोंडवाना का शक्ति में स्टॉपेज, स्टॉपेज संबंधी रेलवे के अधिकृत आदेश का इंतजार, नई ट्रेनों के ठहराव पर शक्ति स्टेशन में स्वागत की है जोरदार परंपरा, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी लोग एकजुट होकर करते हैं स्वागत

23 जनवरी से हो सकता है गोंडवाना का शक्ति में स्टॉपेज, स्टॉपेज संबंधी रेलवे के अधिकृत आदेश का इंतजार, नई ट्रेनों के ठहराव पर शक्ति स्टेशन में स्वागत की है जोरदार परंपरा, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी लोग एकजुट होकर करते हैं स्वागत kshititech

23 जनवरी से हो सकता है गोंडवाना का शक्ति में स्टॉपेज, स्टॉपेज संबंधी रेलवे के अधिकृत आदेश का इंतजार, नई ट्रेनों के ठहराव पर शक्ति स्टेशन में स्वागत की है जोरदार परंपरा, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी लोग एकजुट होकर करते हैं स्वागत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- स्थानीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के प्रयासों से शक्ति रेलवे स्टेशन में जहां भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर रेलवे प्रशासन को हजरत निजामुद्दीन- रायगढ़ गोंडवाना एवं रायगढ़- हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस के ठहराव देने के निर्देश जारी किए हैं, तो वहीं आने वाले दिनों में शीघ्र ही उपरोक्त ट्रेन का ठहराव शक्ति रेलवे स्टेशन में होगा तथा इस संबंध में रेल मंडल बिलासपुर से स्टापेज को लेकर अधिकारिक टाइम टेबल संबंधी सूचना जारी नहीं हुई है, किंतु क्षेत्रवासी ऐसा कयास लगा रहे हैं कि स्थानीय सांसद जी की सक्रियता से 23 जनवरी को इस ट्रेन का ठहराव शक्ति में हो सकता है, तथा हजरत निजामुद्दीन से रायगढ़ जाने वाली यह ट्रेन 23 जनवरी को शाम 5:00 एवं 6:00 बजे के बीच शक्ति रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती है, तथा इस दिन शक्ति के रेल यात्रियों को रायगढ़ जाने के लिए यह सेवा मिलेगी, ऐसा संभावना है, तथा स्थानीय सांसद के प्रयासों से मिली स्वीकृति पर लोग उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी दे रहे हैं, तथा ऐसा कयास लगाया जा रहा है, कि 23 जनवरी को जब यह ट्रेन पहली बार शक्ति रेलवे स्टेशन में रुकेगी तब शहर की विभिन्न सामाजिकज़ राजनीतिक, धार्मिक, व्यापारिक, संस्थाओं द्वारा इस ट्रेन का जोरदार स्वागत भी किया जाएगा, क्योंकि अभी तक शक्ति रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के ठहराव के समय देखा गया है कि शहर वासी किसी भी नई ट्रेन का जब स्टॉपेज मिलता है तब उसका जोरदार स्वागत करते हैं, तथा इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा लोगों के लिए नाश्ते, पानी की भी व्यवस्था की जाती है, तो वहीं प्लेटफार्म पर टेंट लगाकर स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है, साथ ही उपरोक्त नई ट्रेन के स्टॉपेज के समय ट्रेन के सभी रेल यात्रियों को भी मुंह मीठा कराया जाता है, तथा ट्रेन छूटने पर उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाता है

शक्ति रेलवे स्टेशन पर पूर्व वर्षों में हो चुका है अन्य ट्रेनों के ठहराव पर जोरदार स्वागत कार्यक्रम

शक्ति रेलवे स्टेशन में यह परंपरा रही है की नई ट्रेनों के ठहराव के समय इसका भव्य स्वागत किया जाता है, तथा पूर्व वर्षों का इतिहास देखा जाए तो शक्ति शहर के रेलवे स्टेशन में हीराकुंड संबलपुर एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, पुरी जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, सहित अनेकों ट्रेनों के प्रथम ठहराव पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया था, तथा शहर के सारे लोग एकजुट होकर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर स्वागत करते हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading