गर्भवती माताओं के लिए बड़ा सहारा बना गोमती देवी हॉस्पिटल-शक्ति के गोमती हॉस्पिटल के चिकित्सकों के परामर्श से 4 साल से निराश सुनति साहू हुई गर्भवती, हॉस्पिटल के प्रमुख चिकित्सक डॉ संजय अग्रवाल के चिकित्सीय परामर्श से सुनति के आंगन में सुनाई देंगी किलकारियां

गोमती देवी हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय अग्रवाल साहू दंपति को बधाई देते हुए

शक्ति के गोमती हॉस्पिटल के चिकित्सकों के परामर्श से 4 साल से निराश सुनति साहू हुई गर्भवती, हॉस्पिटल के प्रमुख चिकित्सक डॉ संजय अग्रवाल के चिकित्सीय परामर्श से सुनति के आंगन में सुनाई देंगी किलकारियां

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति शहर से लगे ग्राम सरवानी की महिला श्रीमती सुनति साहू विगत 4 सालों से बच्चे की आस में इधर-उधर परेशान होकर बड़े-बड़े हॉस्पिटलों के चक्कर लगा रही थी, किंतु बड़े हॉस्पिटलों के चक्कर लगाने एवं चिकित्सकों के परामर्श के बावजूद श्रीमती सुनति साहू को किसी भी प्रकार का चिकित्सीय लाभ नहीं मिल पाया, उन्होंने थक हारकर शक्ति के बाराद्वार रोड में स्थित गोमती देवी हॉस्पिटल में संपर्क किया तथा वहां के प्रमुख चिकित्सक एवं डायरेक्टर डॉक्टर संजय अग्रवाल ने सुनती साहू को बेहतर चिकित्सीय परामर्श देते हुए उनकी नियमित रूप से चिकित्सा जांच करते हुए चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाई, तथा गोमती हॉस्पिटल के इस चिकित्सा परामर्श से सुनति साहू चार सालों के बाद अब गर्भवती हुई है

शक्ति के बाराद्वार रोड में स्थित गोमती देवी हॉस्पिटल गर्भवती माता के लिए एक बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा रहा है, साथ ही यहां के प्रमुख डॉक्टर संजय अग्रवाल जो कि स्त्री रोग विशेषज्ञ होने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न शहरों से लोग आकर यहां महिलाओं की डिलीवरी करवाते हैं तथा बड़े-बड़े ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक इस अस्पताल में किया जा रहे हैं, तथा गोमती देवी हॉस्पिटल के प्रारंभ होने से जहां लोगों को एक बेहतर प्रसूती चिकित्सा के रूप में सुविधा मिली हैं, तो वहीं लोग इस अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर संजय अग्रवाल एवं पूरी टीम का भी आभार व्यक्त करते हैं

उल्लेखित हो कि शक्ति शहर में गोमती देवी हॉस्पिटल के शुभारंभ होने के बाद आज लोगों को जहां प्रसुति की बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, तो वहीं पहले लोगों को बिलासपुर, रायपुर,रायगढ़ की ओर डिलीवरी कराने जाना पड़ता था किंतु आज ग्रामीण इलाको सहित शहरी क्षेत्र के लोग भी पूरे विश्वास के साथ इस अस्पताल में अपने परिजनों की डिलीवरी करवा रहे हैं, तथा इस अस्पताल में होने वाली शत प्रतिशत डिलीवरी में जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित होकर आज एक अच्छे चिकित्सा परिणाम के रूप में इस अस्पताल की पहचान देखी जा रही है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading