पूर्व विधायक के गांव में होगा गौरव पथ सड़क का पक्का निर्माण- करीब 24 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का भूमि पूजन किया डॉक्टर खिलावन साहू ने. विधायक रहते हुए नगरदा गांव को एक बड़ी पहचान दिलाई खिलावन ने. सरकारी महाविद्यालय. पुलिस थाना. उप तहसील सहित अनेकों सौगात मिली थी नगरदा को. बाराद्वार से नगरदा को जोड़ने वाले करीब 25 करोड़ की सड़क भी बनवाने का भी श्रेय जाता है पूर्व विधायक जी को



पूर्व विधायक के गांव में होगा गौरव पथ सड़क का पक्का निर्माण- करीब 24 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का भूमि पूजन किया डॉक्टर खिलावन साहू ने. विधायक रहते हुए नगरदा गांव को एक बड़ी पहचान दिलाई खिलावन ने. सरकारी महाविद्यालय. पुलिस थाना. उप तहसील सहित अनेकों सौगात मिली थी नगरदा को. बाराद्वार से नगरदा को जोड़ने वाले करीब 25 करोड़ की सड़क भी बनवाने का भी श्रेय जाता है पूर्व विधायक जी को
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगरदा में सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू के प्रयासों से स्वीकृत गौरव पथ अंतर्गत स्वीकृत 23.95 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सी.सी. रोड निर्माण कार्य (राम सिंह कंवर घर से मुख्य नहर तक 350 मीटर) के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने सम्मिलित होकर भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्री बॉम्बे लाल यादव जी ने की।इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नागरिक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।यह निर्माण कार्य ग्रामवासियों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगा।इस मौके पर सुफल राम बरेठ, बहोरन साहू, गोपाल जायसवाल, श्रीमती सुलोचना प्रजापति, ऋषि श्रीवास,विनोद जायसवाल, नंदन जयसवाल,श्याम चौहान, बिजेंद्र कंवर,रामकुमार कंवर ,सियाराम साहू ,दिनेश राठौर ,दरसराम साहू , तुलेश साहू,, छत राम कंवर, भगदान केवट ,श्रीमती दिलो कंवर,श्रीमती दरश बाई कंवर, उज्जैन साहू,राम सिंह कंवर ,भागवत साहू, नेत सिंह कंवर,संतोष साहू ,शत्रुघन साहू, लक्ष्मी नारायण कंवर, धरम सिंह कंवर,याद राम साहू, राम अवतार श्रीवास, फुलसाय कंवर ,अजीत साहू , ठेकेदार देवाशीष पटेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
विधायक रहते हुए नगरदा को एक नई पहचान दिलाई डॉक्टर खिलावन साहू ने
साल 2013 से 2018 के बीच शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक के रूप में भाजपा के दिग्गज जन सेवक डॉक्टर खिलावन साहू ने नगरदा गांव को एक नई पहचान दिलाई। उन्होंने नगरदा में जहां शासकीय महाविद्यालय की स्थापना करवाई तो वहीं पुलिस थाने की भी स्थापना करवाकर क्षेत्र के नागरिकों को एक बड़ी सौगात दी। डॉक्टर खिलावन साहू के प्रयासों से नाग्रता में विद्युत मंडल का कार्यालय। नगरदा को तहसील का दर्जा एवं सबसे प्रमुख रूप से बाराद्वार शहर से नग़रदा को जोड़ने वाली करीब 25 करोड रुपए की लागत से पक्की सड़क का निर्माण करवाया। जो कि बड़ा ही कठिन काम था एवं इस सड़क का निर्माण करना चुनौतियों से कम नहीं था। किंतु विधायक रहते हुए डॉक्टर खिलावन साहू ने पूरे क्षेत्र की जनता से समन्वय बनाकर इस निर्माण कार्य को पूर्ण कराया






