जेसीआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजसेवी पुरुषोत्तम मोदी को मातृ शोक, माता सीता देवी का हुआ निधन, 27 नवंबर को होगा अंतिम संस्कार, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

श्रीमती सीता देवी मोदी का हुआ निधन
सीता देवी मोदी के निधन पर सादर विनम्र श्रद्धांजलि

जेसीआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजसेवी पुरुषोत्तम मोदी को मातृ शोक, माता सीता देवी का हुआ निधन, 27 नवंबर को होगा अंतिम संस्कार, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- जेसीआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक तथा प्रतिष्ठित मोटीवेटर, आप नेता पुरुषोत्तम मोदी गोंदिया (महाराष्ट्र) की पूज्य माताजी श्रीमती सीता देवी मोदी (उम्र- 81 वर्ष) धर्मपत्नी श्री ओमप्रकाश मोदी का आकस्मिक निधन आज दिनांक- 27 नवंबर 2024 दिन- बुधवार को सुबह हो गया, श्रीमती सीता देवी मोदी की अंतिम संस्कार यात्रा उनके निज निवास रामदेव कॉलोनी फुलचुर से निकलेगी तथा सीता देवी मोदी के निधन पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, जेसीआई सहित देश के विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी,व्यापारिक संगठनों सहित आम आदमी पार्टी ने भी गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, तथा श्रीमती सीता देवी मोदी मृदुभाषी, मिलनसार धर्म परायण महिला थी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading