पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा को कांग्रेस पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने नियुक्त किया छत्तीसगढ़ संगठन सृजन अभियान का पर्यवेक्षक,नोवेल बने कहा- अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने सजगता के साथ करेंगे कार्य

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट
कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान
पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा

पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा को कांग्रेस पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने नियुक्त किया छत्तीसगढ़ संगठन सृजन अभियान का पर्यवेक्षक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे एवं कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता नोबेल कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट ने छत्तीसगढ़ संगठन सृजन अभियान हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक सत्यगिरी उल्का के साथ बस्तर ग्रामीण, जगदलपुर शहर एवं कोंडागांव का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है,उपरोक्त नियुक्ति पर जहां नोबेल कुमार वर्मा ने भी कांग्रेस संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें दी है वे पूरी निष्ठा एवं सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करेंगे, वही छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रभारी सचिन पायलट के द्वारा विभिन्न स्थानों पर छत्तीसगढ़ संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो कि इस कार्य को सक्रियता के साथ गति प्रदान करेंगे, ज्ञात हो की नोबेल कुमार वर्मा कांग्रेस पार्टी के बड़े कर्मठ नेता हैं, तथा वे कई बार विधायक भी रह चुके हैं एवं कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading