छत्तीसगढ़ में पहली बार- रायपुर में 18 जनवरी को होगा महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, अग्रवाल महिला मंडल रायपुर ने की है पहल, राजधानी की विभिन्न मोहल्ला समितियो की अग्रवाल समाज के महिलाओं की टीम करेंगी सहभागीता, अध्यक्ष ममता अग्रवाल ने कहा- आयोजन को लेकर चल रही व्यापक तैयारियां

18 जनवरी को रायपुर में होगा अग्रवाल महिला क्रिकेट चैंपियनशिप
अग्रवाल महिला मंडल रायपुर के अध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल
अग्रवाल महिला क्रिकेट चैंपियनशिप को लेकर महिलाओं में उत्साह

रायपुर में 18 जनवरी को होगा महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, अग्रवाल महिला मंडल रायपुर ने की है पहल, राजधानी की विभिन्न मोहल्ला समितियो की अग्रवाल समाज के महिलाओं की टीम करेंगी सहभागीता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर में अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में अग्रवाल महिला मंडल रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल एवम टीम के द्वारा 18 जनवरी 2026 को रायपुर के पाम विलेजयों में महिला क्रिकेट का पहली बार भव्य आयोजन होने जा रहा है, इस आयोजन में जहां अग्रवाल सभा रायपुर के अंतर्गत विभिन्न मोहल्ला समितियो की अग्रवाल समाज की महिलाओं की टीम इस क्रिकेट के आयोजन में सहभागिता करेंगी तो वहीं रायपुर में होने वाले इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है, एवं प्रतिदिन विभिन्न मोहल्ला समितियो की टीमों द्वारा क्रिकेट के आयोजन को लेकर जहां प्रैक्टिस भी की जा रही है,तो वहीं इस क्रिकेट मैच का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेगा तथा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अग्र महिला मंडल की पूरी टीम तैयारी कर रही है, तथा विजेता टीम को जहां अग्रवाल सभा रायपुर एवं अग्रवाल महिला मंडल द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा तो वहीं रायपुर में यह एक अनूठा आयोजन होगा

आयोजन को लेकर चल रही व्यापक तैयारियां- ममता अग्रवाल

18 जनवरी को होने वाले अग्रवाल महिला क्रिकेट के आयोजन को लेकर वृहद रूप से तैयारी चल रही है, तथा इस क्रिकेट के आयोजन में जहां मैदान में भी बहुत ही सुंदर ढंग से दर्शकों की व्यवस्था की गई है, तो वहीं यह पूरा आयोजन हाईटेक होगा, तथा इस पूरे क्रिकेट के आयोजन के लाइव प्रसारण के लिए भी आयोजन समिति द्वारा प्रयास किया जा रहा है

अग्रवाल समाज द्वारा पहली बार होगा ऐसा आयोजन

अग्रवाल समाज द्वारा समाज की महिलाओं के लिए क्रिकेट का ऐसा सार्वजनिक आयोजन पहली बार किया जा रहा है, तथा इस आयोजन के जहां प्रशंशा हो रही है तो वहीं अग्रवाल समाज की महिलाएं भी क्रिकेट के आयोजन में सहभागिता करने के लिए काफी आतुर नजर आ रही हैं, एवं प्रतिदिन उनके द्वारा की जा रही प्रेक्टिस को देखकर ऐसा लगता है कि क्रिकेट का यह आयोजन काफी सफल एवं रोमांचक होगा

अग्रवाल महिला क्रिकेट चैंपियनशिप को लेकर महिलाओं में उत्साह
अग्रवाल महिला क्रिकेट चैंपियनशिप को लेकर महिलाओं में उत्साह
अग्रवाल महिला क्रिकेट चैंपियनशिप को लेकर महिलाओं में उत्साह
अग्रवाल महिला क्रिकेट चैंपियनशिप को लेकर महिलाओं में उत्साह
अग्रवाल महिला क्रिकेट चैंपियनशिप को लेकर महिलाओं में उत्साह
अग्रवाल महिला क्रिकेट चैंपियनशिप को लेकर महिलाओं में उत्साह

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading